विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2024

Rajasthan News: सीकर में पूजा पाठ से धनवर्षा के नाम पर नाबालिग से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के सीकर में नाबालिग से रेप करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया आरोपी धन वर्षा के लिए पूजा पाठ के दौरान दुष्कर्म किया था.

Rajasthan News: सीकर में पूजा पाठ से धनवर्षा के नाम पर नाबालिग से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी

Rajasthan News: सीकर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक तांत्रिक ने धनवर्षा के लिए घर में पूजा पाठ करने के दौरान महिला की परिचित नाबालिग लड़की से रेप किया. महिला को जब नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बारे में पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत न देकर तांत्रिक को दो दिनों तक बंंधक बनाए रखा. साथ ही मामले में समझौता करने के लिए रुपये की मांग की. फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर फंसाया

जानकारी के मुताबिक, सीकर में सदर थाना इलाके में एक केस सामने आया. जांच में पता चला कि दो पक्षों ने अपने-अपने फायदे के लिए एक दूसरे से ठगी व फायदा उठाने का प्रयास किया. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि एक महिला जो पूजा पाठ का काम करती है. उसका आरोपी रणवीर सिंह से फोन  से संपर्क हुआ. रणवीर ने महिला के आर्थिक तंगी के बारे में जानकारी मिलने पर तंत्र विद्या से समस्या दूर करने का उपाय बताया.

एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि आरोपी ने एक वीडियो क्लिप भी महिला को भेजी, जिसमें पूजा पाठ से धन वर्षा जैसे सीन क्रिएट किए गए थे. महिला ने आरोपी के बताए अनुसार, अपनी आर्थिक तंगी दूर करने के लिए आरोपी तांत्रिक रणवीर सिंह को सीकर बुलाया था. आरोपी ने इस विशेष पूजा अर्चना में लक्ष्मी के रूप में एक लड़की की पूजा पाठ में आवश्यकता होना बताया. जिस पर महिला ने अपनी परिचित नाबालिग लड़की को पूजा पाठ के लिए बैठाया.

महिला ने भी आरोपी से मांगी फिरौती

पूजा पाठ के दौरान कोई धन वर्षा तो नहीं हुई, लेकिन रणवीर सिंह ने अपने सहयोगी मानसिंह के साथ मिलकर पूजा पाठ में बैठी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. बड़ी बात है कि नाबालिग से दुष्कर्म का पता चलने पर महिला पक्ष ने दो दिन तक पुलिस में शिकायत करने के बजाय आरोपी तांत्रिक को बंधक बनाकर समझौते के नाम पर फिरौती की मांग की. पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म करने का अपराध कबूल किया है.

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट डाल रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी करने पहुंचा पुलिस कॉन्स्टेबल, फिर...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com