विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2024

Kota Students: कोटा में गर्ल्स कोचिंग स्टूडेंट्स पर कमेंट कर रहे थे मनचले, पुलिस ने खिलाई हवालात की हवा

Kota Coaching Students: कोटा पुलिस ने शुक्रवार को कोचिंग की गर्ल्स स्टूडेंट्स पर बाजार में गंदे कमेंट कसकर परेशान करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा. पुलिस ने 15 मनचलों को अलग-अलग लोकेशन से दबोचा. गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया.

Kota Students: कोटा में गर्ल्स कोचिंग स्टूडेंट्स पर कमेंट कर रहे थे मनचले, पुलिस ने खिलाई हवालात की हवा
कोटा पुलिस की गिरफ्त में मनचले.

Kota Coaching Students: कोटा में अलग-अलग राज्यों से आए लाखों स्टूडेंट नीट, मेडिकल की तैयारी करते हैं. इनमें बड़ी संख्या में लड़कियां भी होती है. जो अपने घर-परिवार से सैकड़ों किलोमीटर दूर आकर पढ़ाई करती है. लेकिन इस पढ़ाई के दौरान उन्हें कोटा में भी छेड़खानी, कमेंटबाजी जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है. बीते कुछ दिनों से कोटा से लगातार आ रही बुरी खबरों के बीच अब पुलिस ने मनचलों को सबक सिखाने की मुहिम छेड़ दी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को कोटा पुलिस ने गर्ल्स कोचिंग स्टूडेंट्स पर कमेंट पास कर रहे एक दर्जन से अधिक मनचलों को हवालात की हवा खिलाई. 

गिरफ्तार मनचलों की उम्र 18 से 35 साल

पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए यह संदेश दिया कि कोटा में पढ़ने वाली छात्राएं खुद को असुरक्षित ना समझे. गर्ल्स स्टूडेंट्स निडर रहे. उन पर गलत नजर रखने वाले खौफ खाए. इसी कोशिश की तहत कोटा पुलिस ने शुक्रवार को  कोचिंग की गर्ल्स स्टूडेंट्स पर बाजार में गंदे कमेंट कसकर परेशान करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा. पुलिस ने 15 मनचलों को अलग-अलग लोकेशन से दबोचा. गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया. जिनकी उम्र 18 से 35 साल के बीच हैं.

एसपी ने बताया- मनचलों के खिलाफ छेड़ा विशेष अभियान

कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि कोटा शहर में कोचिंग संस्थानों, स्कूलों, हॉस्टलों के आसपास मनचले लड़कों को पकड़ने के लिए कोचिंग एरिया में विशेष अभियान चलाया है. अभियान को सफल बनाने में एएसपी दिलीप सैनी, डीएसपी राजेश सोनी, पुलिस थाना कुन्हाडी के प्रभारी अरविन्द भारद्वाज के नेतृत्व में टीम गठित की. लैण्डमार्क सिटी कोचिंग एरिया में छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 15 मनचले गिरफ्तार किए. जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है.

कोटा में गर्ल्ड स्टूडेंट पर कमेंटबाजी करने वाले गिरफ्तार मनचले

1. अनुप यादव उम्र 20 साल निवासी मोहदीपुर थाना कुडाघाट जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश हाल बैंचमार्क लेण्डमार्क सिटी कुन्हाडी कोटा।

2. विकास उम्र 18 साल निवासी गांव बागरी थाना ओसिया जिला जोधपुर। हाल सुभाष नगर कुन्हाडी जिला कोटा शहर

3. सुनील कुमार उम्र 20 साल निवासी कुका थाना बागोरा जिला सांचौर हाल।बैंचमार्क लेण्डमार्क सिटी कुन्हाड़ी कोटा

4. अरविंद उम्र 19 साल निवासी लाम्बा थाना भिलाड़ा जिला जौधपुर हाल लव्यांश रेजीडेंसी लेण्डमार्क सिटी कुन्हाडी कोटा शहर

5. गजेन्द्र उम्र 19 साल निवासी बडीदिया थाना अटरु जिला बारां हाल लव्यांश। रेजीडेंसी में वार्डन लेण्डमार्क सिटी कुन्हाडी कोटा शहर।

6. शिव उम्र 19 साल निवासी लुमनगर बिसनावास लोहावट जिला फलौदी हाल लव्यांश रेजीडेंसी कुन्हाडी कोटा शहर

7. लक्ष्मण उम्र 21 साल निवासी नयानगर थाना नयानगर जिला बाडमेर हाल लक्ष्यांश रेजीडेसी कुन्हाडी कोटा शहर।

8. विक्रम सिंह उम्र 40 साल निवासी समरोन थाना सारोला जिला झालावाड़ हाल राज रेजीजेंसी मेनेजर अबिनव नगर कुन्हाडी कोटा शहर।

9. चंदन उम्र 20 साल निवासी सुरजपोल थाना मधुवन थाना जिला महू उत्तर । प्रदेश हाल पैराडाईज लेण्डमार्क सिटी कुन्हाडी कोटा शहर-

10. अभिषेक बंजारा उम्र 23 साल निवासी गांव भोपितपुरा थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा हाल प्लाट नं 73 रॉयल रेजीजेंसी लक्ष्मण विहार 2 लेण्डमार्क सिटी कुन्हाडी कोटा शहर

11. रवि सिंघवी उम्र 20 साल निवासी गांव देवनगर थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा। हाल प्लाट नं. 73 रॉयल रेजीजेंसी लक्ष्मण विहार 2 लेण्डमार्क सिटी कुन्हाडी कोटा शहर 

12. राहूल बंजारा उम्र 21 साल निवासी गांव भोषितपुरा थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा हाल प्लाट नं 73 रॉयल रेजीजेंसी लक्ष्मण विहार 2 लेण्डमार्क सिटी कुन्हाडी कोटा शहर 

13 अलस उम्र 23 साल निवासी रामनगर जिला नैनीताल थाना खलाड़ी उत्तर प्रदेश हाल ओपेरा होस्पीटल के सामने एस-34 ईन्द्रा बिहार थाना जवाहत नगर कुन्हाङी कोटा शहर 

14. अब्दूल रफुक उम्र 22 साल निवासी थोकपुरी तांडा थाना अजिमनगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल मकान नं 194 कृष्णा बिहार कुन्हाडी कोटा शहर -

15. खली उम्र 35 साल निवासी गणेश मंदिर बावरी बस्ती बालिता रोड थाना कुन्हाङी कोटा शहर

यह भी पढ़ें - कोटा से किडनैप हुई छात्रा के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, कहा- छात्रा ने विदेश जाने के लिए खुद रची साजिश
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com