Kota News: कोटा शहर के नांता थाना में गुमशुदगी के मामले में लड़के को तलाश करने आई करौली पुलिस व लड़की के परिजनों से मारपीट करने का मामला सामने आया है. कोटा में लड़के के परिजनों ने नकली पुलिस समझकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गाड़ी पर हमला कर दिया साथ ही गाड़ी में तोड़फोड़ की और गाड़ी को पलट दिया.
स्थानीय लोगों द्वारा की गई इस मारपीट में करौली के एक कांस्टेबल दिनेश व लड़की के परिजन सियाराम, जीतराम व लक्ष्मीनारायण को चोट आई है. कांस्टेबल ने नांता थाने में शिकायत दे दी है.

स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी से मारपीट कर उसकी गाड़ी भी पलट दी.
नांता थानाधिकारी मुकेश मीना ने बताया कि करौली कोतवाली थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामले में करौली पुलिस (कांस्टेबल) लड़की के परिजनों के साथ कोटा आए थे. उन्होंने गिरधरपुरा में लड़के के परिजनों से सम्पर्क किया फिर लोकेशन मिलने पर कुन्हाड़ी, दादाबाड़ी इलाके में लड़के की तलाश की गई.
दादाबाड़ी इलाके में लड़की के परिजनों ने लड़की से बात की तब लड़की ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की. तभी परिजन लड़की से मिलकर वापस करौली लौट रहे थे तभी गिरधरपुरा से केशवरायपाटन जाते समय लड़के के परिजनों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और नकली पुलिस द्वारा अपहरण की आशंका जताते हुए उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और गाड़ी को पलट दिया. पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़े: कोटा में दर्दनाक हादसाः गर्भवती महिला को तेज रफ्तार रोजवेज बस ने रौंदा, मौके पर ही मौत