विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2023

Rajasthan Election 2023: 'मोदी ने ऐसी गोली चलाई है जिसने बिना घाव के कांग्रेस का जीना मुश्किल कर दिया'

पीएम मोदी राजस्थान चुनाव प्रचार के आखिरी दिन देवगढ़ में रैली कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कल से कांग्रेस का शाही परिवार मेरे पीछे पड़ा हुआ है. राजेश पायलट जी को लेकर कांग्रेस बयान जारी कर रही है, प्रेस कांफ्रेंस कर रही है, लेकिन मेरे असली सवालों के जवाब नहीं दे रही है. 

Rajasthan Election 2023: 'मोदी ने ऐसी गोली चलाई है जिसने बिना घाव के कांग्रेस का जीना मुश्किल कर दिया'
देवगढ़ में रैली करते पीएम मोदी
Social Media

PM Modi Rally: आज राजस्थान चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. सभी दलों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजसमन्द जिले के देवगढ़ शहर में अपने चनावी सभा को संबोधित किया, जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और लोगों से भाजपा के पक्ष में बढ़चढ़ वोट देने की अपील की.

अपने भाषण की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान की इस धरती का कण-कण वीर-वीरांगनाओं की गाथाओं से भरा पड़ा है. लेकिन कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को माताओं, बहनों, बेटियों पर अत्याचार के मामले में नंबर वन बना दिया है और मुख्यमंत्री कहते हैं कि यहां महिलाएं झूठे मुकदमे दर्ज कराती हैं. ये चुनाव उनको सजा देने का चुनाव है और आपके एक वोट में उनको सजा देने की ताकत है.

महिला विरोधी सरकार होने का लगााया आरोप

पीएम ने कहा कि 'राजस्थान ने आज तक इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी है. इसलिए राजस्थान के जन-जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है. इसलिए कल मैं डंके की चोट पर कहा है कि राजस्थान में अब कभी भी गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी. राजस्थान के इस चुनाव में हमारी माताओं, बहनों और बेटियों ने जिस प्रकार से भाजपा का झंडा उठा लिया है, वो काबिले-तारीफ है. आज राजस्थान में हर तरफ से एक ही बात सुनाई देती है- गहलोत जी, कोनी मिलै वोट जी.'

'शादी के बदली चुनाव की तारीख'

शादियों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज राजस्थान में बहुत सारी शादियां हैं और इन शादियों के कारण इलेक्शन कमीशन ने चुनाव की तिथि बदल दी, ताकि शादियों में रुकावट न आए. ऐसे में राजस्थान की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ आप मतदान करेंगे. पिछले चुनाव के मतदान से ज्यादा वोटिंग होनी चाहिए.

'खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव का पावन पर्व'

मेरा सौभाग्य है कि आज चुनाव अभियान की आखिरी सभा यहां देवगढ़ में हो रही है. आज देवोत्थान एकादशी भी है, आज तुलसी विवाह का पर्व है, आज श्री खाटू श्याम जी की जन्मोत्सव का पावन पर्व है. मैं देश के लोगों को, राजस्थान के लोगों को, 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.

'कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से बनी पार्टी'

बहुत ऐसे लोग हैं, जो भाजपा की ताकत को जानते ही नहीं हैं, उनको लगता है कि मोदी को गाली दे दोगे तो उनकी गाड़ी चल जाएगी. लेकिन उनको पता नहीं है कि ये ऐसी पार्टी है जिसे कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से बनाया है. ये पार्टी ऐसी है, जिसमें चार-चार पीढ़ियां खप गई हैं और एक ही सपना लेकर के...भारत माता की जय

'गहलोत जी, कोनी मिलने वोट जी'

पीएम मोदी ने कहा कि 'राजस्थान के इस चुनाव में हमारी माताओं, बहनों और बेटियों ने जिस प्रकार से भाजपा का झंडा उठा लिया है, वो काबिले-तारीफ है. आज राजस्थान में हर तरफ से एक ही बात सुनाई देती है- गहलोत जी, कोनी मिलै वोट जी. राजस्थान ने आज तक इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी है. इसलिए राजस्थान के जन-जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है. इसलिए कल मैं डंके की चोट पर कहा है कि राजस्थान में अब कभी भी गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी.'

'सिर्फ लूटने का काम करता है कांग्रेस का पंजा'

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'आजादी के बाद जो देश का सबसे बड़ा घोटाला हुआ, वो भी हमारे देश के वीर जवानों के लिए जो खरीद करनी थी, उनमें भी इन्होंने घोटाला कर दिया. बोफोर्स घोटाले को देश कभी नहीं भूल सकता. कांग्रेस ने सबमरीन में घोटाला किया, हेलिकॉप्टर में घोटाला किया. जल हो, नभ हो, थल हो...कांग्रेस का पंजा एक ही काम करता है सिर्फ लूटो.'

'कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना जरूरी'

पीएम ने कहा कि 'कांग्रेस ने फौजियों को सिर्फ धोखा दिया. 'वन रैंक वन पेंशन' को लटकाए रखा. लेकिन ये भाजपा सरकार है जिसने आपसे 'वन रैंक वन पेंशन' की गारंटी दी थी और वो गारंटी पूरी कर दी. ये चुनाव सिर्फ विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है. ये चुनाव विकसित भारत के लिए, विकसित राजस्थान की ठोस आधारशिला रखने का चुनाव है. इसलिए राजस्थान से कांग्रेस का सुफड़ा साफ होना जरूरी है.'

ये भी पढ़ें- 'गुर्जरों को भड़काया जा रहा है', अशोक गहलोत बोले- 'एक गुजराती यहां वोट मांग रहा है...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com