विज्ञापन

Viral Video: बंदर ने बकरी के बच्चे को सीने से लगाया, ऊंची डाल पर घंटों तक 'मेमने' को रहा दुलारता; वीडियो वायरल

Ajmer Viral Video: सोशल मीडिया पर अजमेर शहर में लाखन कोटरी के पास जैन पंडाल क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर अचानक एक बकरी के बच्चे को उठाकर पास के पेड़ पर चढ़ गया.

Viral Video: बंदर ने बकरी के बच्चे को सीने से लगाया, ऊंची डाल पर  घंटों तक 'मेमने' को रहा दुलारता;  वीडियो वायरल
Monkey and Goat Viral video
NDTV

Monkey and Goat Viral video: राजस्थान के अजमेर शहर में लाखन कोटरी के पास जैन पंडाल क्षेत्र में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ- साथ भावुक कर दिया.इस नजारे को वहां लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वायरल वीडियो में एक बंदर अचानक एक बकरी के बच्चे को उठाकर पास के पेड़ पर चढ़ गया. जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. 

पेड़ पर बकरी के बच्चे को लेकर बैठा बंदर

 बंदर का इस तरह से बकरी के बच्चे को उठा कर ले जाना पहले तो लोगों को लगा कि शायद वह उसे नुकसान पहुंचाएगा, लेकिन कुछ ही पलो में तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आई. पेड़ पर बकरी के बच्चे को थामें बैठा बंदर  उसे अपनी बाहों में  रखकर बड़े ही प्यार से दुलार रहा था. नीचे खड़े लोग यह नजारा देखते रहे.

मेमने के सिर पर प्यार से फेरता रहा हाथ

शुरुआती अफरा-तफरी के बाद लोग काफी देर तक बंदर को देखते रहे. कभी वह बच्चे का सिर सहलाता, तो कभी उसे सीने से लगाकर बैठ जाता. मेमना बंदर की गोद में बैठा था और 'मैं -मैं' जैसी आवाजें निकाल रहा था. यह देखकर कुछ लोगों ने बंदर की तरफ फल और खाने की चीजें फेंककर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश की, ताकि बच्चा सुरक्षित नीचे आ सके. लेकिन बंदर का मन नहीं भरा और वह पूरे समय उसे ध्यान से पकड़े रहा.

सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे प्रकृति की ममता बता रहा है तो कोई इसे जानवरों की सहज प्रवृत्ति से जोड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें; KhatuShyamji Holika Dahan 2026: खाटूश्यामजी में इतने बजे होगा होलिका दहन, फिर 24 घंटे तक बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close