विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2026

सांसद संजना जाटव मीटिंग में PMO पर भड़की, कहा- नींद से जाग कर आये हो क्या?

भरतपुर में सांसद संजना जाटव की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर और CMHO और PMO की बैठक हुई. जिसमें सांसद अचानक आग बबूला हो गई.

सांसद संजना जाटव मीटिंग में PMO पर भड़की, कहा- नींद से जाग कर आये हो क्या?
Sanjana Jatav

Rajasthan News: भरतपुर जिला क्लक्ट्रेट कार्यालय में सांसद संजना जाटव की अध्यक्षता में सोमवार (6 अप्रैल) को दिशा मीटिंग का आयोजित की गई थी. वहीं इस बैठक में तब हंगामा मच गया जब सांसद संजना जाटव ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) को जमकर फटकार लगाई. संजना जाटव ओवरलोड वाहनों को लेकर बात कर रही थी और उन्होंने जनता के साथ आंदोलन की चेतावनी दे रही थी. इसी दौरान सांसद ने PMO नगेंद्र भदौरिया को फटकार लगाते हुए कहा कि नींद से जाग कर आये हो क्या? इसलिए आवाज नहीं आ रही.

CMHO के मुसकुराने पर सांसद हुई गुस्सा

संजना जाटव ने मीटिंग में कहा दो दिन पहले आंधी-तूफान में छत से गिरकर घायल महिला को अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था. CMHO से बात हो गई थी. लेकिन अस्पताल में नीचे पोस्ट पर बैठे लोगों ने फोन नहीं उठाया और महिला की मौत हो गई. इसी दौरान CMHO मुसकुराने लगे. इसे देख सांसद ने कहा- किसी की जान चली गई और इससे बड़े शर्म की बात क्या होगी कि आप हंस रहे है.

इस पर कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि वह हंस नहीं रहे, उनकी शक्ल ही ऐसी है. हालांकि इस बात पर सांसद संजना जाटव की भी हंसी निकल आई.

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद ने कहा कि ओवरलोड वाहनों की वजह से 4 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. उन्होंने दो दिन में कार्रवाई की मांग की है, नहीं तो वे धरना देंगी.

चिकित्सा के मामले में आमजन काफी परेशान

इसके अलावा जहां सांसद संजना जाटव ने इलाज के अभाव में हुई महिला की मौत का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि महिला को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया. सांसद ने कहा कि चिकित्सा के मामले में आमजन काफी परेशान हैं. आमजन बड़ी उम्मीद से अस्पताल पहुंचता है, लेकिन अधिकारियों की लभगभग के कारण लोगों को परेशानी हो रही है.

यह भी पढ़ेंः अशोक गहलोत ने फसल बर्बादी से लेकर मरीज से वसूली और RGHS भुगतान को लेकर सरकार को घेरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com