विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2025

दौसा में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर ठग को दबोचा, महिला के साथ आरोपी ने किया 16 लाख का फ्रॉड

राजस्थान के दौसा में मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के आरोपी जितेंद्र बंजारा को गिरफ्तार किया. जिसने मुंबई की महिला से 16 लाख रुपये ठगे गए थे, जो आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुए. 

दौसा में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर ठग को दबोचा, महिला के साथ आरोपी ने किया 16 लाख का फ्रॉड
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में साइबर अपराध पर कड़ी कार्रवाई का सिलसिला जारी है. मुंबई की साइबर क्राइम ब्रांच टीम ने शनिवार को मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में छापेमारी की और एक आरोपी को पकड़ा. यह कार्रवाई पूरे देश में साइबर फ्रॉड के खिलाफ पुलिस की मुहिम का हिस्सा है जहां अलग-अलग जगहों पर ठगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है.

मुंबई से आई टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और साइबर ठगी के एक बड़े मामले में सफलता पाई. इस घटना से साफ है कि ठग अब कहीं भी छिपकर सुरक्षित नहीं रह सकते क्योंकि पुलिस की नजर हर कोने पर है.

मुंबई की महिला बनी ठगी का शिकार

मुंबई के मलुंड वेस्ट इलाके में रहने वाली विनीता पत्नी नरेश कुमार ने कुछ समय पहले साइबर ठगों का शिकार होने की शिकायत दर्ज कराई थी. शातिरों ने उनसे 16 लाख 86 हजार रुपये ठग लिए. पीड़िता ने ईस्ट मुंबई के साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई.

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और ठगों के नेटवर्क का पता लगाना शुरू किया. इस मामले में ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी जिसकी वजह से जांच राजस्थान तक पहुंची. पीड़िता की हिम्मत और पुलिस की तेजी से यह केस सुलझने की राह पर है जो अन्य पीड़ितों को भी प्रेरित करेगा.

दौसा के युवक के खाते में पहुंची ठगी की रकम

मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के बंजारा ढाणी उदयपुरा गांव में रहने वाले जितेंद्र बंजारा को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया. आरोपी के एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में ठगी की रकम में से 1 लाख 69 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे.

मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर हर्षद हिंगे ने बताया कि शातिर ठगों ने जितेंद्र का खाता कुछ रुपयों के बदले खरीदा था. रकम आने के कुछ ही देर बाद इसे अन्य खातों में शिफ्ट कर दिया गया. पुलिस को बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी की तलाश तेज की और शनिवार को उसे दबोच लिया. 

अन्य ठगों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें

सब इंस्पेक्टर ने कहा कि जितेंद्र से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए टीम काम कर रही है. मुंबई पुलिस की एक और टीम साइबर ठगी से जुड़े संदिग्धों की तलाश में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 10 दिसंबर को पहली बार मानेगा प्रवासी राजस्थानी दिवस, अब तक 8700 से ज्यादा लोगों ने करवाया पंजीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com