विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2026

Rajasthan: 19 साल बाद पकड़ा गया हत्यारा अस्पताल की जाली तोड़कर फरार, लापरवाही पर हेड कांस्टेबल सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ग्वालियर से बड़ी मुश्किल से गिरफ्तार कर लाए गए इस इनामी अपराधी ने इलाज के दौरान अस्पताल की खिड़की की जाली तोड़ी और चालानी गार्डों की नींद का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया. पढ़ें अर्जुन अरविंद की रिपोर्ट.

Rajasthan: 19 साल बाद पकड़ा गया हत्यारा अस्पताल की जाली तोड़कर फरार, लापरवाही पर हेड कांस्टेबल सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बारां: 19 साल बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी अस्पताल से फरार, SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
NDTV Reporter

Rajasthan News: बारां जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती हत्या का आरोपी कल्लू उर्फ बबलू जाटव सोमवार देर रात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी को मात्र 6 दिन पहले ही 19 साल की फरारी के बाद ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था. इस लापरवाही पर एसपी अभिषेक अंदासु ने एक हेड कांस्टेबल समेत 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

खिड़की की जाली तोड़कर भागा आरोपी

हत्या के मामले में छबड़ा जेल में बंद आरोपी कल्लू ने सोमवार रात सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल के कॉटेज वार्ड (कमरा नंबर 3) में भर्ती कराया गया था. देर रात करीब 2:30 बजे आरोपी वार्ड की एल्युमिनियम स्लाइडिंग खिड़की की कमजोर जाली तोड़कर भाग निकला. बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात चालानी गार्डों को झपकी आने की वजह से आरोपी को भागने का मौका मिला.

लापरवाही पर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार, जुनैद, लड्डूलाल, गोपाल और सूरजमल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. मामले की विभागीय जांच डीएसपी छुट्टनलाल को सौंपी गई है.

पहचान बदलकर 19 साल काटी फरार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी कल्लू जाटव छीपाबड़ौद थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में पिछले 19 वर्षों से पहचान बदलकर छिपा हुआ था. 4 मार्च को ही उसे ग्वालियर से गिरफ्तार कर लाया गया था. फिलहाल पुलिस की चार टीमें जिले भर में नाकाबंदी कर फरार आरोपी की तलाश कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:- जोधपुर में 'गैंगवार' नहीं, वेपन चेक करते वक्त हुआ था हादसा, मंगलदीप अपार्टमेंट के फ्लैट में चली थीं 5 गोलियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com