विज्ञापन

प्रार्थना सभा में 9 साल की बच्ची की बेहोश होने के बाद मौत, 4 महीने पहले भाई की हुई थी मृत्यु; परिवार सदमे में

दिव्या 5वीं कक्षा की छात्रा थी. इससे पहले बड़े भाई की भी मौत हुई थी. 4 महीने के भीतर ही लगातार दो बच्चों की असमय मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है.

प्रार्थना सभा में 9 साल की बच्ची की बेहोश होने के बाद मौत, 4 महीने पहले भाई की हुई थी मृत्यु; परिवार सदमे में

नागौर में गोटन कस्बे में मंगलवार (26 फरवरी) सुबह 9 साल की छात्रा दिव्या की हार्ट अटैक से मौत हो गई. स्कूल में जब सभी बच्चे प्रार्थना के लिए स्कूल के मैदान में मौजूद थे, इसी दौरान छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई. जब छात्रा को लेकर चिकित्सालय पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) को मौत का संभावित कारण बताया है. जानकारी के अनुसार, तालनपुर (फड़ौदा कि ढाणी) निवासी राजेंद्र बापेडिया की दिव्या 5वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी. वह रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे स्कूल पहुंची थी. अचानक हुई इस घटना से विद्यालय में एकदम से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

परिजनों ने पोस्मार्टम से किया इनकार

विद्यालय स्टाफ ने तुरंत छात्रा को संभाला और कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया. इस दौरान स्कूल के निदेशक ने परिजनों को भी सूचना दी, जिस पर परिजन तुरंत अस्पताल पहुंच गए. राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टर ने छात्रा की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया.

4 महीने पहले बड़े भाई की मौत

इस दुखद घटना से परिवार सहित पूरे कस्बे में शोक की लहर छा गई. ग्रामीणों व विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, 4 महीने पहले ही दिव्या के बड़े भाई अभिषेक (16) की भी अचानक ऐसे ही मौत हो गई थी. लगातार दो बच्चों की असमय मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है.

यह भी पढ़ेंः बहरोड़ में इनकम टैक्स की बड़ी रेड, ग्रीनलैम लेमिनेट्स कंपनी पर छापा; दिल्ली-जयपुर से पहुंची टीमें


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close