'दिल्ली के डर से किरोड़ी मीणा चुप', NEET पेपर लीक पर डोटासरा ने CBI को बताया केंद्र का तोता

NEET पेपर लीक मामले में राजस्थान कांग्रेस ने हमला तेज कर दिया है. अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा ने CBI और SOG की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे 22 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बताया और जेपीसी जांच की मांग की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NEET पेपर लीक मामले में राजस्थान कांग्रेस ने हमला तेज कर दिया है.

NEET Paper 2026 Leak: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के पेपर लीक मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार तीन सालों (2024, 2025 और 2026) से पेपर आउट हो रहे हैं और सरकार बड़े 'मगरमच्छों' को बचाने की कोशिश कर रही है.

"CBI केंद्र का तोता, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तीखे तेवर अपनाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को 'केंद्र सरकार का तोता' करार दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संसद की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का गठन होना चाहिए.

Advertisement

डोटासरा ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में एक न्यायिक आयोग बनाया जाए ताकि सच सामने आ सके. उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में गलत बयानबाजी कर बचने की कोशिश कर रहे हैं.

 NGO को क्यों सौंपी 22 लाख बच्चों की जिम्मेदारी?

डोटासरा ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के स्टेटस पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि NTA महज एक NGO की तरह काम कर रही है जो भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ाती है. उन्होंने सवाल किया कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा की जिम्मेदारी ऐसी संस्था को क्यों दी गई? डोटासरा ने एक गंभीर आरोप यह भी लगाया कि 22 लाख छात्रों का डेटा इकट्ठा करने के लिए यह सब किया जा रहा है ताकि उसका इस्तेमाल चुनाव में हो सके.

अशोक गहलोत ने SOG की कार्यशैली को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की भूमिका पर सवाल उठाए. गहलोत ने पूछा कि यदि पेपर लीक हुआ है तो अभी तक FIR दर्ज क्यों नहीं की गई? उन्होंने कहा कि SOG के अधिकारी केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दे रहे हैं और असली आरोपियों को बचाने के लिए बहानेबाजी की जा रही है. गहलोत के अनुसार पिछले तीन सालों से लगातार हो रहे पेपर लीक ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर गहरा आघात किया है.

"भाजपा नेताओं की खुल रही है पोल"

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. डोटासरा ने कहा कि आरोपियों के परिवार के लोग पहले से ही सरकारी नौकरियों में हैं और वे परीक्षा से पहले ही सिलेक्शन का दावा कर रहे थे. डोटासरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि किरोड़ी मीणा हर चीज के लिए छापे मारते हैं, तो उन्हें अब यहां पर जाकर छापे मारने चाहिए कि कौन-कौन उसमें आरोपी है. लेकिन वह चुप्पी साधकर बैठे हैं, क्योंकि दिल्ली से पर्ची आ गई है, इसलिए वह चुप बैठ रहे हैं. डोटासरा ने कहा कि पर्ची में कहा गया है कि एफआईआर दर्ज नहीं करनी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result: अजमेर रीजन में लड़कियों का दबदबा, भीलवाड़ा के हर्षुल कोठारी ने किया टॉप

Topics mentioned in this article