विज्ञापन

राजस्थान में 1 अप्रैल से सड़क पर सफर महंगा, जयपुर से दिल्ली-अजमेर जाने पर लगेगा ज्यादा टोल टैक्स

टोल बढ़ोतरी का असर सिर्फ निजी वाहन चालकों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह हर आम व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करेगा. कमर्शियल भारी वाहनों का टोल बढ़ने से माल ढुलाई महंगी हो जाएगी, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर पड़ेगा.

राजस्थान में 1 अप्रैल से सड़क पर सफर महंगा, जयपुर से दिल्ली-अजमेर जाने पर लगेगा ज्यादा टोल टैक्स
1 अप्रैल से हाईवे पर बढ़ जाएगा टोल टैक्स

NHAI Toll Hike: अगर आप 1 अप्रैल या उसके बाद जयपुर से सड़क मार्ग के जरिए किसी दूसरे शहर की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी. NHAI ने 1 अप्रैल 2026 से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर महंगा कर दिया है. जयपुर से निकलने वाले लगभग सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम आदमी का सफर अब और खर्चीला हो जाएगा.

1 अप्रैल मध्यरात्रि से लागू होंगी नई दरें

NHAI की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, टोल दरों में की गई इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह वार्षिक रिवीजन है. NHAI का कहना है कि यह एक नियमित प्रक्रिया है जो हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में होती है. नई दरें 1 अप्रैल की मध्यरात्रि से पूरी तरह प्रभावी हो जाएंगी.  जयपुर-दिल्ली पुराना हाईवे पर दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

यह मार्ग व्यापारिक और पर्यटन दोनों ही लिहाज से सबसे व्यस्त माना जाता है. जयपुर-किशनगढ़ हाईवे ठीकरिया और बड़गांव टोल बूथ पर भी दरों में बढ़ोतरी की गई है. सीतारामपुरा और हिंगोनिया टोल प्लाजा में भी 10 फ़ीसदी तक का इजाफा हुआ है. जयपुर-सीकर हाईवे टाटियावास टोल पर भी कार, टैक्सी और हल्के व्यावसायिक वाहनों के सफर पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ेगा.

आम लोगों के जेब पर पड़ेगा सीधा असर

इस टोल बढ़ोतरी का असर सिर्फ निजी वाहन चालकों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह हर आम व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करेगा. कमर्शियल भारी वाहनों का टोल बढ़ने से माल ढुलाई महंगी हो जाएगी, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर पड़ेगा. इसके अलावा, कैब और टैक्सियों से सफर करने वाले यात्रियों का बजट भी बिगड़ना तय है. सीधे शब्दों में कहें तो, 1 अप्रैल से यदि आप जयपुर से बाहर जा रहे हैं, तो आपको अपने सफर के लिए अब पहले से ज्यादा पैसा खर्च करना होगा.

यह भी पढे़ं-

Delhi Meerut Expressway Toll Rates: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से 5% बढ़ जाएगा टोल, जानिए कितना लगेगा टोल

FASTag New Scheme: टोल प्लाजा के गंदे बाथरूम की फोटो भेजने पर पाएं 1000 का FASTag रिचार्ज, जानिए क्या है योजना और कैसे करेगी काम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close