विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2025

ओपी राजपुरोहित बने जगन्नाथ दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष

ओपी राजपुरोहित की नियुक्ति 10 जून 2025 से प्रभावी हुई है. पुजारी भवानी प्रसाद दास ने कहा कि हमे विश्वास है कि वे श्री जगन्नाथ जी की भक्ति और शिक्षाओं को राजस्थान में एक नई ऊँचाई प्रदान करेंगे.”

ओपी राजपुरोहित बने जगन्नाथ दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष
ओपी राजपुरोहित बने जगन्नाथ दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष

Rajasthan News: ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट ने ओपी राजपुरोहित को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. जयपुर निवासी ओपी राजपुरोहित दूरदर्शन के अधिकारी रह चुके हैं. समाजसेवा के साथ-साथ वह आध्यात्मिक चिंतक भी हैं. राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के तौर ओपी राजपुरोहित की यह नियुक्ति श्री जगन्नाथ मंदिर के मुख्य दैतापति पुजारी भवानी प्रसाद दास मोहापात्रा द्वारा की गई है.

ओपी राजपुरोहित की भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति गहरी आस्था, निःस्वार्थ सेवा और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है. इस पद के अंतर्गत वे राजस्थान सहित आसपास के क्षेत्रों में श्री जगन्नाथ जी के आध्यात्मिक संदेश, परंपराओं और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

मुख्य पुजारी भवानी प्रसाद दास ने कहा, “राजपुरोहित जी की निष्ठा और सेवा भावना उन्हें इस पवित्र जिम्मेदारी के लिए सर्वथा उपयुक्त बनाती है. हमें पूर्ण विश्वास है कि वे श्री जगन्नाथ जी की भक्ति और शिक्षाओं को राजस्थान में एक नई ऊँचाई प्रदान करेंगे.” ओपी राजपुरोहित की नियुक्ति 10 जून 2025 से प्रभावी हुई है.

यह भी पढे़ं-

Rajasthan: जयपुर के RUHS अस्पताल में एंजियोग्राफी और प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत, मरीजों को मिल रहा लाभ

NEET Topper 2025: राजस्थान के महेश कुमार नीट 2025 के टॉपर, टॉप-100 में कोटा कोचिंग के 35 छात्रों का दबदबा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com