विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2025

Rajasthan: जयपुर के RUHS अस्पताल में एंजियोग्राफी और प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत, मरीजों को मिल रहा लाभ

राजस्थान में जयपुर के RUHS अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हो रहा है. जहां पहली बार सफल एंजियोप्लास्टी की गई और अब प्लास्टिक सर्जरी शुरू हुई.

Rajasthan: जयपुर के RUHS अस्पताल में एंजियोग्राफी और प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत, मरीजों को मिल रहा लाभ
RUHS अस्पताल जयपुर.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रसिद्ध अस्पताल राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है. शनिवार को यहां पहली बार एक मरीज की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई.

टोंक जिले के पीपलू निवासी 67 वर्षीय मरीज को 12 जून को भर्ती किया गया था. जांच में हृदय की नसों में रुकावट पाई गई. डॉक्टरों ने परिजनों की सहमति से एंजियोप्लास्टी की. अब मरीज का स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है. यह उपचार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत मुफ्त किया गया.

एंजियोग्राफी और प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत

2 जून को RUHS अस्पताल में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी सुविधा शुरू हुई थी. उस दिन दो मरीजों की एंजियोग्राफी की गई. अब एंजियोप्लास्टी की सुविधा शुरू होने से हृदय रोगियों को सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा भी शुरू हो गई है. दो मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है.

मरीजों के लिए नया और बेहतर विकल्प

चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि RUHS अस्पताल को विश्वस्तरीय चिकित्सा केंद्र बनाने का प्रयास हो रहा है. इससे एसएमएस अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होगा और प्रदेशवासियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. हृदय रोगियों के लिए अब RUHS अस्पताल एक नया और भरोसेमंद विकल्प बन गया है. 

अस्पताल की प्रगति पर गर्व

अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने कहा कि नई सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है. हृदय रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए एंजियोप्लास्टी जैसी अत्याधुनिक सुविधा शुरू होना गर्व की बात है. यह कदम राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है. 

प्रदेशवासियों को मिलेगा फायदा

RUHS अस्पताल में लगातार नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं. इससे न केवल जयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के मरीजों को फायदा होगा. यह अस्पताल अब हृदय रोग और प्लास्टिक सर्जरी जैसे विशेष इलाज के लिए एक भरोसेमंद नाम बन रहा है.

यह भी पढ़ें- सीकर: पत्नी को मारकर भागने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, दुपट्टे से गला घोंटकर की थी हत्या; पुलिस की बड़ी सफलता

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com