ऑपरेशन शिकंजा में करौली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सांसद प्रत्याशी पर हमले के तीन आरोपी 72 घंटों में दबोचे

राजस्थान में करौली पुलिस की दमदार कार्रवाई से सांसद प्रत्याशी पर हमले के तीन इनामी अपराधी गिरफ्तार. एसपी लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में 72 घंटों में सफलता मिल गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले में पुलिस ने कमाल कर दिया है. सांसद प्रत्याशी लक्ष्मीराम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने खुद कमान संभाली और 72 घंटों के अंदर तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान "ऑपरेशन शिकंजा" के तहत हुई जिसने अपराधियों को डर पैदा कर दिया.

एसपी ने किया पांच विशेष टीमों का गठन

घटना 26 फरवरी 2026 को बालाघाट थाना इलाके में हुई जब लक्ष्मीराम पर हमला किया गया. मामले की गंभीरता समझते हुए लोकेश सोनवाल ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की देखरेख में पांच विशेष टीमों का गठन किया. इन टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की और जिला साइबर सेल की तकनीकी सहायता से अपराधियों का पता लगाया.

10-10 हजार रुपये का था इनाम 

अभियान में गिरफ्तार अपराधियों में नरेश पुष्पेंद्र और सुरजीत शामिल हैं. इन तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था. इससे पहले एक अन्य आरोपी रामकेश को भी पकड़ा जा चुका है. लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में पुलिस ने इन बदमाशों को दबोचकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि बाकी फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है और जिले में अपराध के खिलाफ यह अभियान बिना रुके जारी रहेगा. इस सफलता से साफ है कि लोकेश सोनवाल की सख्ती ने अपराधियों की कमर तोड़ दी. पुलिस की यह मुहिम आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें-

Israel Iran War Live Updates:खामनेई की मौत पर राजस्थान के शिया समाज में 3 दिन का शोक, कई फ्लाइट्स कैंसिल; सैंकड़ों लोग फंसे

Advertisement

ऑपरेशन शिकंजा: तेलंगाना में करौली पुलिस का धावा, 15 साल से फरार ₹20,000 का इनामी डकैत गिरफ्तार 

खामेनेई की मौत पर राजस्थान के शिया समुदाय में गम, 3 दिन के शोक का ऐलान; आज रात निकलेगा कैंडल मार्च