विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

ऑपरेशन शिकंजा: तेलंगाना में करौली पुलिस का धावा, 15 साल से फरार ₹20,000 का इनामी डकैत गिरफ्तार  

राजस्थान में करौली पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत 15 साल से फरार ₹20 हजार के इनामी डकैत हंसा गुर्जर को तेलंगाना के सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल की रणनीति से यह बड़ी सफलता मिली है.

ऑपरेशन शिकंजा: तेलंगाना में करौली पुलिस का धावा, 15 साल से फरार ₹20,000 का इनामी डकैत गिरफ्तार  
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत करौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के सख्त निर्देशन और रणनीतिक नेतृत्व में 15 साल से फरार चल रहे ₹20 हजार के इनामी अपराधी हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर को तेलंगाना के सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था.

एसपी की रणनीति से खुली फरारी की गुत्थी

एसपी सोनवाल ने फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया. इसी के तहत थाना सूरौठ के थानाधिकारी सोहन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी और मानव सूचनाओं के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की. लगातार निगरानी और सटीक योजना के बाद पुलिस टीम हजारों किलोमीटर दूर तेलंगाना पहुंची और सिकंदराबाद में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

हथियार की नोंक पर लूट का आरोपी

गिरफ्तार हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर निवासी चंदोलपुरा भरतपुर कुख्यात डकैत प्रेम सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है. वर्ष 2011 में सूरौठ क्षेत्र में हथियार की नोंक पर लूट की वारदात के बाद वह जमानत पर छूटा और फरार हो गया. इसके बाद उसने भरतपुर के गढ़ी बाजना वैर और रुदावल क्षेत्रों में लूट और डकैती की योजनाओं को अंजाम दिया.

पहचान बदली पर बच नहीं सका

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी राजस्थान छोड़कर तेलंगाना चला गया. वहां उसने नाम और पता बदलकर सिकंदराबाद में रहना शुरू कर दिया. लेकिन एसपी की सख्त मॉनिटरिंग और लगातार फॉलोअप के चलते आखिरकार वह कानून के शिकंजे में आ गया.

कई गंभीर मामलों में वांछित

आरोपी के खिलाफ भरतपुर करौली और धौलपुर जिलों के विभिन्न थानों में लूट डकैती आर्म्स एक्ट एससी एसटी एक्ट और मारपीट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. यह कार्रवाई भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल के सुपरविजन में की गई. पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों और गिरोह के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: दौसा में 6 साल बाद खुला टिल्लू हत्या कांड, एक्सप्रेस-वे पर दफनाई गई थी मासूम की लाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com