विज्ञापन

राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट 

राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल. आयुक्त राकेश शर्मा द्वारा 27 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी, कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं.

राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट 
राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है. विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुल 27 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं. इस फेरबदल में जनसंपर्क सेवा के 20 प्रमुख अधिकारी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

नई पदस्थापनाओं में रजनीश शर्मा को क्षेत्र प्रचार शाखा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तरूण जैन को अब मुख्यमंत्री के प्रेस सेल का कामकाज संभालना होगा. महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव करते हुए नितेश सिंह गोयल, मोहित जैन और नरेन्द्र सिंह शेखावत को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में पीआरओ और एपीआरओ के रूप में तैनात किया गया है.

प्रमुख विभागों में बदले PRO-APRO

अन्य नियुक्तियों पर नजर डालें तो विजय खण्डेलवाल की ईएनजी मुख्यालय में वापसी हुई है. हेत प्रकाश को राजस्थान संवाद के सहायक निदेशक का दायित्व मिला है. पूनम खण्डेलवाल को सोशल मीडिया हेडक्वार्टर और आशुराज आनन्द को सूचना केंद्र जयपुर की कमान सौंपी गई है. ओटाराम चौधरी को उप निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नियुक्त किया गया है. 

इसके अलावा सुरेन्द्र सामरिया को पुलिस मुख्यालय, सतीश सोनी को जेवीवीएनएल अजमेर, सूर्यकान्त को पीआरओ चूरू और महिपाल सिंह को पीआरओ ब्यावर की जिम्मेदारी दी गई है. पल्लव जोशी अब पुलिस कमिश्नरेट में अपनी सेवाएं देंगे. अमनदीप, दीपशिखा, दिनेश कुमार और मोहनलाल सहित अन्य को भी नई विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह फेरबदल काफी अहम माना जा रहा है ताकि सरकार की योजनाओं को आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सके.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान के बांसवाड़ा में छिपा था ISI का एजेंट फरहान, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात ऐसे किया गिरफ्तार

"मंत्री ने जानबूझकर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की होगी", गौतम दक के ऑडियो वायरल मामले में मदन राठौड़ का बयान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close