विज्ञापन

पचपदरा रिफाइनरी में कैसे लगी आग? विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच

बताया जा रहा है कि प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि हीट एक्सचेंजर सर्किट के एक वाल्व/फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन का रिसाव होने के कारण यह आग लगी. लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

पचपदरा रिफाइनरी में कैसे लगी आग? विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच
Pachpadra Refinery Fire

Pachpadra Refinery Fire: बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार (20 अप्रैल) को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) सेक्शन में भीषण आग लग गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि रेस्क्यू टीम के द्वारा लगी आग पर काबू पाया गया. लेकिन बताया जा रहा है कि रिफाइनरी को काफी नुकसान हुआ है. हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है. वहीं 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री मोदी आने वाले थे, जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है. लेकिन सुरक्षा दृष्टि से इस दौरे को स्थगित कर दिया गया है.

पचपदरा रिफाइनरी में लोकार्पण से ठीक पहले आग की घटना अब काफी चर्चा का विषय बन गया है. जबकि इस पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. विपक्ष की ओर से आग की घटना को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है. लेकिन यह जांच का विषय है कि आखिर रिफाइनरी में आग लगी कैसे.

हाइड्रोकार्बन का रिसाव आग लगने की संभावना 

20 अप्रैल को दोपहर लगभग 1:55 बजे HPCL Rajasthan Refinery Ltd., पचपदरा (बालोतरा) में रिफाइनरी परिसर के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) सेक्शन में आग लग गई. इस बारे में बताया जा रहा है कि प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि हीट एक्सचेंजर सर्किट के एक वाल्व/फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन का रिसाव होने के कारण यह आग लगी. लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. 

HPCL ने कहा, इस आग के कारणों और यूनिट पर इसके प्रभाव का आकलन आंतरिक और बाहरी विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जा रहा है.

सभी यूनिट्स संरचनात्मक रूप से सुरक्षित

आग पर HRRL की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से तुरंत काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु या चोट नहीं हुई है. आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक ही सीमित रही। क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU), वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) तथा CDU सेक्शन के अन्य सभी यूनिट्स को तुरंत अलग (आइसोलेट) कर दिया गया. सभी यूनिट्स संरचनात्मक रूप से सुरक्षित हैं और उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. रिफाइनरी के किसी अन्य हिस्से पर भी इस घटना का कोई असर नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: हाईवे पर अचानक धूं-धूं कर जलने लगी बस, जलती बस से ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close