पांचना बांध विवाद पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- 'कोर्ट के निर्णय की पालना करनी चाहिए'  

करौली का पांचना बांध जल विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है. इस मामले में सचिन पायलट ने भी सरकार को संतुलन और संवाद के जरिए हल निकालने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कांग्रेस नेता सचिन पायलट.

Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने करौली के पांचना बांध जल विवाद को लेकर राज्य सरकार से जल्द और संतुलित समाधान निकालने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह कोई नया विवाद नहीं है बल्कि वर्षों से चला आ रहा मुद्दा है. ऐसे मामलों में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सभी पक्षों को विश्वास में लेकर बातचीत करें और ऐसा समाधान निकाले जिससे किसी भी क्षेत्र या वर्ग के साथ अन्याय न हो

सभी पक्षों के साथ बातचीत करें

इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने राज्य सरकार से जल्द और संतुलित समाधान निकालने की अपील की है. पायलट ने जोर देकर कहा कि सरकार को सभी पक्षों के साथ बातचीत करके एक ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जो कानून सम्मत हो.

Advertisement

सचिन पायलट ने कहा, "पांचना बांध के मुद्दे पर सरकार को नियम के मुताबिक काम करना चाहिए. कोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहिए, उसका पालन करना चाहिए. जिन भी लोगों की जो मांग है उसे नियमों के मुताबिक, सरकार की जिम्मेदारी है कि पालन करवाए."

कोर्ट के आदेश की हो पालना

पायलट ने आगे कहा, "सरकार सभी पक्षों से बातचीत कर निकाले स्थायी समाधान, कोर्ट के आदेश की हो पालना." उन्होंने कहा कि यह विवाद वर्षों पुराना है, इसलिए किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पानी के मुद्दे को जातिगत रंग देना गलत है.

पायलट ने कहा, "दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं." उन्होंने सरकार को सलाह दी कि इसे राजनीतिक नजरिए से न देखकर जनहित और किसानों के हित के दृष्टिकोण से देखा जाए. उनका मानना है कि संवाद से ही ऐसा स्थायी समाधान निकल सकता है जिससे भविष्य में टकराव न हो.

यह भी पढ़ें- 

SC के आदेश के खिलाफ सड़कों पर उतरे टीचर, TET अनिवार्यता पर आक्रोश

जयपुर: 7 दिनों में हुई 5 हत्याएं, शिवदासपुरा में वृद्ध महिला के पैर काटकर कुएं में फेंका शव

Topics mentioned in this article