विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2024

माचिया बायोलॉजिकल पार्क में पैंथर के कारण दहशत, पर्यटकों के लिए जारी किए गए ये निर्देश

Rajasthan News: जोधपुर के माचिया बायोलॉजिकल पार्क में इन दिनों दहशत का माहौल है. पैंथर के होने की खबर से आने वाले पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

माचिया बायोलॉजिकल पार्क में पैंथर के कारण दहशत, पर्यटकों के लिए जारी किए गए ये निर्देश
माचिया बायोलॉजिकल पार्क की तस्वीर

Jodhpur News: पिछले सोमवार को माचिया बायोलॉजिकल पार्क में पैंथर द्वारा 13 काले हिरणों के शिकार के बाद माचिया सफारी पार्क आम दर्शकों के लिए बंद कर पैंथर को पकड़ने का अभियान चलाया गया था. लेकिन चार दिन बाद भी पैंथर वन विभाग के हाथ नहीं लगा. अब 4 दिन बाद फिरसे माचिया जैविक उद्यान को आम जनता के लिए खोला गया है. साथ ही माचिया सफारी पार्क की ओर से पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. जिसमें उन्हें पैंथर से सावधान रहने के लिए कहा गया है.

पैंथर को पकड़ने के लिए किए इंतेजाम

2 महीने से ज्यादा समय हो गया. लेकिन पैंथर आज भी जोधपुर और आसपास के इलाके में घूम रहा है. पिछले सोमवार को मार्च सफारी पार्क में हुई घटना के बाद में अब वन विभाग अलर्ट मोड़ पर है. पैंथर को पकड़ने के लिए 5 पिंजरे लगाए गए हैं. वहीं टूटी हुई दीवारों को भी सही करवाने का काम वन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है.

पर्यटकों को दिए गए ये दिशा निर्देश

  • पार्क में घूमते समय सतर्क व सावधान रहें 
  • पार्क में शोर–शराबा नहीं करें 
  • पार्क में ग्रुप बनाकर जाएं, अकेले ना जाए 
  • पार्क में भ्रमण पथ को छोड़कर और कहीं न जाए 
  • पार्क में बच्चों को अकेला ना छोड़े अपने साथ रखें 
  • माचिया पार्क में बाहर से आया हुआ एक पैंथर खुला घूम रहा है 
  • पार्क में अगर खुले में कहीं आपको पैंथर नजर आए तो भगदड़ न मचाए और इसकी सूचना पार्क के स्टाफ को दें 
  • आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है अगर निर्देशों की पालना नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी: उप वन संरक्षक वन्य जीव जोधपुर

हालांकि माचिया सफारी पार्क खुलने के साथ पर्यटक भी आने लगे हैं. लेकिन पर्यटकों में भी डर बना हुआ है. वहीं वन विभाग द्वारा भी लगातार गश्त की जा रही है. पार्क में बिना मतलब की झाड़ियों को भी हटाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अस्पताल में की जाएगी ये व्यवस्था

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com