विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

भरतपुर में पैंथर की दहशत, रात में गाय के बछड़े को बनाया शिकार

भरतपुर जिले के बयाना उपखंड क्षेत्र के डांग इलाके में पैंथर देखा गया है. यहां कौड़ापुरा के जंगलों में पैंथर की दहशत देखने को मिली है. यहां पैंथर ने एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया है.

भरतपुर में पैंथर की दहशत, रात में गाय के बछड़े को बनाया शिकार
पैंथर ने किया गाय का शिकार

Bharathpur Panther: राजस्थान में पैंथर समेत जंगली जीवों को लगातार रिहायशी इलाकों में देखा जा रहा है. जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है. आम लोग शाम होते ही दहशत में आकर घर से निकलना बंद कर देते हैं. ताजा मामला भरतपुर जिले से आया है जहां बयाना उपखंड क्षेत्र के डांग इलाके में पैंथर देखा गया है. यहां कौड़ापुरा के जंगलों में पैंथर की दहशत देखने को मिली है. यहां पैंथर ने एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया है.

पैंथर ने घात लगाकर हमला किया और बछड़े की गर्दन को मुंह में दबोच लिया. शिकार को घसीटते हुए घने जंगल की ओर ले गया. रात को जंगल के रास्ते गुजर रहे बोलेरो गाड़ी सवार चार दोस्तों ने मोबाइल में वीडियो कैद कर लिया. वीडियो में पैंथर बछड़े के पास बैठा दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बोलेरो सवार युवकों ने शोर मचाकर पैंथर को भागने पर मजबूर किया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने जंगल क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है. मवेशियों को घर के अंदर बांधने को कहा गया है.

वन विभाग ने लोगों को सावधान रहने की दी सलाह

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है. हालांकि अब तक पैंथर को पकड़ने की खबर सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ेंः Protest in Rajasthan: घडसाना में भारी तनाव, बैरिकेड्स तोड़कर SDM दफ्तर में घुसी भीड़; पुलिस के साथ तीखी झड़प

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com