विज्ञापन

Protest in Rajasthan: घडसाना में भारी तनाव, बैरिकेड्स तोड़कर SDM दफ्तर में घुसी भीड़; पुलिस के साथ तीखी झड़प

श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ क्षेत्र के घडसाना में सुदेश कुमारी और उसके बच्चे की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है. परिजनों और कांग्रेस नेत्री रामदेवी बावरी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए और एसडीएम दफ्तर का घेराव किया.

Protest in Rajasthan: घडसाना में भारी तनाव, बैरिकेड्स तोड़कर SDM दफ्तर में घुसी भीड़; पुलिस के साथ तीखी झड़प
सुदेश कुमारी जच्चा-बच्चा मौत मामले में फूटा गुस्सा, बैरिकेड्स तोड़कर SDM ऑफिस घुसे प्रदर्शनकारी
NDTV Reporter

Anupgarh News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घडसाना में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला अब गरमा गया है. मंगलवार को न्याय की मांग को लेकर हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा लगाए गए भारी-भरकम बैरिकेड्स को तोड़ते हुए जबरन एसडीएम (SDM) कार्यालय के सामने धरना स्थल पर पहुंच गए.

क्या है पूरा मामला?

बीती 25 फरवरी को खानुवाली निवासी सुदेश कुमारी को प्रसव के लिए घडसाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर राजेश गौड़ की लापरवाही और सरकारी अस्पताल से फर्जी रेफर कार्ड बनाए जाने के कारण सुदेश कुमारी और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई. तभी से परिजन दोषियों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV Reporter

बैरिकेड्स टूटे, पुलिस के हाथ-पांव फूले

प्रशासन ने भीड़ को रोकने के लिए सरकारी अस्पताल और एसडीएम कार्यालय के बाहर तगड़ी घेराबंदी की थी. लेकिन कांग्रेस नेत्री रामदेवी बावरी के नेतृत्व में पहुंचे आक्रोशित लोगों ने पुलिस की एक न सुनी. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई और लोग बैरिकेड्स लांघकर दफ्तर के भीतर तक जा पहुंचे. मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है और माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है.

कलेक्टर ने खारिज की पुरानी रिपोर्ट, दोबारा जांच के आदेश

इस मामले में 12 मार्च को भी प्रदर्शन हुआ था. एडीएम ने जानकारी दी कि चिकित्सा विभाग द्वारा पहले सौंपी गई जांच रिपोर्ट से जिला कलेक्टर संतुष्ट नहीं थीं, इसलिए दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं. प्रशासन ने सोमवार तक का समय मांगा था, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराज होकर आज फिर से घेराव किया गया. आंदोलनकारियों का साफ कहना है कि जब तक दोषियों पर मुकदमा दर्ज नहीं होता, प्रदर्शन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें:- ममता के गढ़ में राजस्थान के धुरंधर! बीजेपी ने कैलाश चौधरी सहित इन बड़े नेताओं को सौंपी बंगाल की कमान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close