विज्ञापन

सलूंबर में पेट्रोल की कमी? केन, बोतल और कैंपर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे लोग; DM ने ल‍िया संज्ञान

सलूंबर ज‍िला के डीएम अवधेश मीणा ने कहा क‍ि अफवाहों से दूर रहें. पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है.

सलूंबर में पेट्रोल की कमी? केन, बोतल और कैंपर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे लोग; DM ने ल‍िया संज्ञान
सलूंबर पेट्राेल पंप पर लोगों की लगी भीड़.

सलूंबर जिले में भी पेट्रोल की कमी और पंप बंद होने की अफवाह फैल गई. अफवाह फैलते ही सोमवार देर रात तक पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतारें लग गई. लोग वाहनों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ केन, बोतल और कैंपर में भी पेट्रोल-डीजल भरवाने लगे. अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पंपों पर किल्लत जैसी स्थिति बन गई. जिला प्रशासन अधिकारी ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की. उन्होंने लोगों से कहा क‍ि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है.

डीजल-पेट्रोल संकट की अफवाह

ईरान-इजराइल और अमेर‍िका में हो रहे युद्ध के कारण डीजल-पेट्रोल संकट की अफवाह फैल गई. इसकी वजह से राजस्‍थान के सलूंबर के अलावा जयपुर, बीकानेर और डूंगरपुर में पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों की लंबी लाइन लग गई. इसकी वजह से ट्रैफ‍िक भी जाम हो गया. 

CM बोले- पेट्रोल-डीजल और गैस पर्याप्त 

मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को हाई लेवल मीटिंग हुई, ज‍िसमें सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरक पर्याप्त मात्रा में है. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अवैध भंडारण, रिफिलिंग और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

LPG के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी 

उन्होंने कहा कि एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे संचालित हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी भी तरह की कृत्रिम कमी, जमाखोरी या कालाबाजारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में 28 मार्च से फ‍िर एक्‍टि‍व होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, आंधी के साथ जोरदार बारिश की भविष्यवाणी  
 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close