विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2024

Rajasthan: श्रीगंगानगर की हवा में घुला जहर, AQI 300 के पार; पराली जलाने पर रोक

Rajasthan: श्रीगंगानगर में एक हफ्ते से लगातार हवा का स्तर खराब बना है. खेतों में धान की फसल के अवशेष जलाने के बाद दिनभर हलकी धुंध रहता है.  वायु गुणवत्ता स्तर 300 के पार बना हुआ है.

Rajasthan: श्रीगंगानगर की हवा में घुला जहर, AQI 300 के पार; पराली जलाने पर रोक

Rajasthan: सेंट्रल पोलुशन कंट्रोल बोर्ड से मिले आंकड़ों के मुताबिक श्रीगंगानगर का AQI लेवल आज (7 नवंबर) भी 320 के आसपास बना हुआ है. दिन भर आसमान में धूल के गुब्बार और धुंध छाने जैसा वातावरण बना रहता है. इसके साथ साथ इस धुंए की वजह से आँखों में जलन और सांस के रोगियों को सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी है. अस्पताल में भी सांस के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है. प्रदूषण का स्तर इतना है की मंगलवार और बुधवार को AQI लेवल 400 को पार कर गया था, जो की बेहद ही खराब स्तिथि को दर्शाता है. दीपावली के बाद AQI लेवल में अचानक बढ़ोतरी हुई. यह बेहद खराब श्रेणी तक पहुंच गया.

300 से ऊपर AQI बेहद खराब माना जाता है

 मौसम विभाग के मानकों के अनुसार, AQI लेवल 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब, और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में आता है. AQI लेवल के 300 पार होने का मतलब है कि हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है.

प्रशासन ने पराली नहीं जलाने के दिए आदेश 

हवा में फैले इस प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण खेतों में जलाई जा रही पराली है. इस प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रशासन ने खेतो में पराली जलाने पर रोक लगा दी है. डॉक्टरों की माने तो सीओपीडी और न्यूमोनिया के रोगियों की संख्या में इजाफा होगा. डॉक्टरों ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की है. 

बारिश होने पर मिलेगी राहत 

हवा में फैले इस प्रदूषण से राहत बारिश होने पर ही मिलेगी. हवा में घुला प्रदूषण का स्तर इतना है कि उसे नीचे आने में काफी वक्त लगेगा ऐसे में बारिश होने पर वातावरण साफ़ होगा लेकिन मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव में BJP ने झोंकी ताकत, मंत्री-विधायकों समेत 34 बड़े नेताओं की उतारी फौज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com