विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2024

Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद

Ram Mandir ceremony: 5 हजार किलो से अधिक सामग्री से तैयार हुए महाप्रसाद को बेहद शुद्धता के साथ तैयार किया गया है. इसमें शुद्ध देशी घी का उपयोग किया गया है.

Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

MahaPrasad of Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या धाम में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अति विशिष्ट अतिथियों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रसाद दिया जाएगा. इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को मंदिर परिसर में देशी घी से तैयार भोजन भी परोसे जाने की तैयारी है. 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में गुजरात की भगवा सेना भारती गरवी गुजरात एवं सन्त सेवा संस्थान की ओर से महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है, जिसे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद मेहमानों को वितरित किया जाएगा. 

200 लोगों ने मिलकर तैयार किया महाप्रसाद

संत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल भाई रावल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से उन्हें तीन दायित्व सौंपे गए हैं, जिसके तहत उन्हें महाप्रसाद तैयार करने के साथ संतों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था करना है. उन्होंने बताया कि करीब 200 लोगों की टीम द्वारा पांच हजार किलो से अधिक सामग्री से महाप्रसाद को तैयार किया गया है, जिसमें शुद्ध देशी घी, बेसन, शक्कर और पंच मेवे का इस्तेमाल किया गया है.

महाप्रसाद के पैकेट में दो लड्डू, सरयू नदी का जल, अक्षत, सुपारी की थैली और कलावा होगा. महाप्रसाद के पैकेट को सनातनी परंपरा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

महाप्रसाद के पैकेट तैयार

कमल भाई रावल ने बताया कि महाप्रसाद के 20 हजार से अधिक पैकेट को तैयार किया गया है और हर पैकेट में दो लड्डू, सरयू नदी का जल, अक्षत, सुपारी की थैली और कलावा होगा. उनका कहना था कि महाप्रसाद के पैकेट को सनातनी परंपरा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. उनके अनुसार संस्थान की ओर से 21 जनवरी को महाप्रसाद के पैकेट को ट्रस्ट को सौंप दिया गया.

महाप्रसाद की शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें सभी सामग्रियों को खुद संस्थान की ओर से निर्मित किया गया. महाप्रसाद की किसी भी सामग्री को बाजार से रेडीमेड नहीं लिया गया है.

ये भी पढ़ें- अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी के साथ शामिल होंगे ये मेहमान, सीएम योगी ने किया अभिनंनदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com