विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी राजस्थानियों के लिए बनेगा अलग विभाग; 10 दिसंबर होगा सम्मेलन

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब राजस्थान में प्रवासी राजस्थानियों के लिए अलग नया विभाग बनाया जाएगा.

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी राजस्थानियों के लिए बनेगा अलग विभाग; 10 दिसंबर होगा सम्मेलन
प्रवासी राजस्थानियों के लिए बनेगा अलग विभाग

राजस्थान सरकार प्रवासी राजस्थानियों को समर्पित एक नया विभाग बनाने जा रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन-2025 की कार्ययोजना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में यह घोषणा की है. उन्होंने कहा कि दुनियाभर में बसे प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से प्रदेश का नाम रोशन किया है, अब राज्य सरकार उनके सम्मान और सहयोग को संस्थागत रूप देने जा रही है. आगामी 10 दिसंबर को जयपुर में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी हिस्सा लेंगे.

सम्मेलन में सम्मानित होंगे प्रवासी राजस्थानी

इस सम्मेलन में सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रवासियों को सम्मानित भी किया जाएगा. बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए राज्य के हर जिले में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाया गया है.

साथ ही एक सिंगल प्वाइंट कॉन्टैक्ट सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे प्रवासीजन अपने मुद्दों का समाधान सीधे जिला प्रशासन से प्राप्त कर सकेंगे. मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउंडेशन को सक्रिय करते हुए इसके 14 नए चैप्टर्स के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र कार्यकारिणी गठित कर प्रवासी समुदाय से संवाद स्थापित करें.

हर साल 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस

उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों का निवेश प्रदेश की तरक्की का इंजन बन सकता है, और इसे बढ़ावा देने के लिए सरकार सभी जरूरी सहयोग देगी. राज्य सरकार की पहल पर अब हर वर्ष 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस के रूप में मनाया जाएगा. यह दिन प्रवासियों के योगदान को पहचान देने और उन्हें प्रदेश से जोड़ने का प्रतीक बनेगा.

यह भी पढ़ें-

NEET 2025 के टॉपर से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, अपने हाथों से खिलाई मिठाई

Rajasthan Politics: अहंकार न तो रावण का रहा, न ही कंस का... मंत्री खर्रा बोले- डोटासरा के बयान में दंभ झलकता

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com