विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 25, 2023

Priyanka Gandhi Jhunjhunu Visit: आज झुंझुनूं में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करेंगी प्रियंका गांधी, CM गहलोत के ट्वीट से बढ़ा सस्पेंस

राजस्थान में विधानसभा के तारीखों के घोषणा के बाद सभी पार्टियां प्रचार में लग गयी हैं. इसी क्रम में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झुंझनूं का दौरा करेंगी, जिसमें कयास लगाया जा रहा है कि वह महिलाओं को लेकर कुछ बड़ी घोषणा कर सकती हैं.

Read Time: 4 min
Priyanka Gandhi Jhunjhunu Visit: आज झुंझुनूं में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करेंगी प्रियंका गांधी, CM गहलोत के ट्वीट से बढ़ा सस्पेंस
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
झुंझुनूं:

Priyanka Gandhi Rajasthan Visit: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में तारीखों का ऐलान होने के बाद, सभी पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार सुबह 11 बजे झुंझनूं के अरडावता गांव आएंगी. बता दें कि इससे पहले 20 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने दौसा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था. अब 5 दिन में दूसरी बार प्रियंका राजस्थान आ रही हैं, जहां वह झुंझुनूं में जनसभा को संबोधित करेंगी. 

प्रियंका गांधी की झुंझुनूं दौरे के बारे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को एक ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की थी और जनता से बड़ी संख्या में वहां पहुंचे का आह्वान किया था. अपनी पोस्ट में सीएम ने लिखा, 'राजस्थान की महिलाओं के लिए विशेष सूचना. कल श्रीमती प्रियंका गांधी जी झुंझुनूं में दोपहर 12:30 बजे राजस्थान की गृहणियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगी.' इस दौरान सीएम ने महिलाओं से फेसबुक लाइव से जुड़ने के लिए लिंक भी साझा किया है. 

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरा को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी साझा की. साथ ही पायलट ने जनता से सभा में आने की अपील की.

ये रहने वाला है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रियंका करीब 11 बजे इंदिरा गांधी बालिका निकेतन में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी. इसके बाद वे पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला ने बताया कि प्रतिमा अनावरण समारोह में सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित बड़े नेता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

प्रतिमा अनावरण के बाद वे सभा स्थल पहुंचेंगी. प्रियंका गांधी खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनसभा में राजस्थान की महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती हैं. सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए इसको लेकर जानकारी दी है. ऐसे में अब इस जनसभा पर सभी की निगाहें बनी रहेंगीं.

महिलाओं के लिए हो सकती है घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अपने स्मार्टफोन से प्रियंका गांधी को जरूर देखिएगा, यानी गहलोत ने इसी बहाने अपनी स्मार्टफोन योजना का भी जिक्र कर दिया. माना जा रहा है कि झुंझुनू की रैली में प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का ऐलान या उनकी पॉकेट मनी के लिए घोषणा कर सकती हैं, जिससे प्रदेश की लाखों-करोड़ों महिलाओं को फायदा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- 5 दिन में दूसरी बार राजस्थान आएंगी प्रियंका गांधी, कल झुंझुनूं में सभा; महिलाओं के लिए करेंगी बड़ी घोषणाएं

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close