विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 24, 2023

5 दिन में दूसरी बार राजस्थान आएंगी प्रियंका गांधी, कल झुंझुनूं में सभा; महिलाओं के लिए करेंगी बड़ी घोषणाएं

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बड़े नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे शुरू हो गए हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल 5 दिन में दूसरी बार राजस्थान आ रही हैं.

Read Time: 3 min
5 दिन में दूसरी बार राजस्थान आएंगी प्रियंका गांधी, कल झुंझुनूं में सभा; महिलाओं के लिए करेंगी बड़ी घोषणाएं
फाइल फोटो

Rajasthan Assembly Election 2023: प्रदेश में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं, राजनैतिक पार्टियां जनता को अपने पक्ष में लुभाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं. कांग्रेस-भाजपा अपने सभी स्टार प्रचारकों के साथ चुनावी रण में है. इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान के दौरे पर आ रही हैं. कल झुंझुनूं में प्रियंका गांधी की सभा होगी. मालूम हो कि यह प्रियंका गांधी 5 दिन में दूसरी राजस्थान यात्रा हैं. इससे पहले 20 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने दौसा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था. अब प्रियंका झुंझुनूं में जनसभा को संबोधित करेंगी. 

प्रियंका गांधी की झुंझुनूं दौरे के बारे में मुख्यमंत्री गहलोत ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'कल प्रियंका गांधी झुंझुनूं में दोपहर 12:30 बजे राजस्थान की गृहणियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगी.'

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अपने स्मार्टफोन से प्रियंका गांधी को जरूर देखिएगा, यानी गहलोत ने इसी बहाने अपनी स्मार्टफोन योजना का भी जिक्र कर दिया.

अशोक गहलोत के इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. कुछ राजनीति के बड़े दिग्गज प्रियंका गांधी के इस दौरे को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. माना जा रहा है कि झुंझुनू की रैली में प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का ऐलान या उनकी पॉकेट मनी के लिए घोषणा कर सकती हैं, जिससे प्रदेश की लाखों-करोड़ों महिलाओं को फायदा मिल सकता है. 

इसे कांग्रेस के गारंटी कार्ड वाले दांव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मिला था और यही गारंटी कार्ड वाला दांव कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी खेल रही है. अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इन घोषणओं का कितना असर होता है.

यह भी पढ़ें- 'क्या PM पद छोड़कर राजस्थान में CM बनने आएंगे मोदी', दौसा से प्रियंका गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close