विज्ञापन
Story ProgressBack

Priyanka Gandhi Rajasthan Visit: प्रियंका गांधी का राजस्थान दौरा आज, सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में करेंगी जनसभाएं

राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. प्रियंका गांधी शुक्रवार को सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में अपनी चुनावी सभा को संबोधित करने वाली हैं. जानें प्रियंका के दौरे का वन टू वन कार्यक्रम...

Read Time: 3 min
Priyanka Gandhi Rajasthan Visit: प्रियंका गांधी का राजस्थान दौरा आज, सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में करेंगी जनसभाएं
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी के सभी दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. बीते दिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की रैली हुई. अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज राजस्थान के सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों का दौरा करने आने वाली हैं.

सागवाड़ा में करेंगी चुनावी सभा को संबोधित

प्रियंका गांधी सुबह 11:00 बजे दिल्ली से विशेष विमान में बैठकर उदयपुर के लिए रवाना होंगी. दोपहर 11:55 बजे वे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे जाएंगी. इसके बाद वे 12:05 मिनट पर हेलीकॉप्टर से सागवाड़ा के लिए रवाना होंगी. दोपहर 12:30 बजे वे सागवाड़ा पहुंचेंगी और वहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. 

चित्तौड़गढ़ में भी चुनावी सभा का आयोजन 

आज दोपहर 1:35 बजे प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना होंगी. दोपहर 2:20 बजे वे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगी और वहां 2:30 बजे से 3:30 बजे तक एक दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी शाम 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर रवाना होंगी, जिसके बाद 4 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. इसके बाद 4:05 बजे प्रियंका गांधी विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

प्रियंका उठा सकती हैं ERCP का मुद्दा

प्रियंका गांधी इस दौरे के माध्यम से ईआरसीपी परियोजना (पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लिए सिंचाई और पेयजल की योजना) को लेकर भाजपा सरकार को घेर सकती हैं, क्योंकि कांग्रेस का मानना है कि ईआरसीपी परियोजना पूर्वी राजस्थान के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

सीएम ने खुद शेयर की जानकारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर सूचना साझा की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज 'कांग्रेस गारंटी यात्रा' के रथ को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी रफ्तार देंगी. इस वीरों की धरा में प्रियंका जी का सादर अभिनंदन है. आप भी जुड़ें, साथ-साथ बढ़ें.  

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: 'भाजपा के तीन हथियार हैं, 'ईडी-सीबीआई, ध्रुवीकरण और झूठ', कोटा में बोले जयराम रमेश

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close