विज्ञापन

Rajasthan: पुष्कर में धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक, कलश यात्रा में महिलाओं की सोने की चेन पार

Rajasthan News: जगतपिता ब्रह्मा की पवित्र नगरी में बागेश्वर धाम का तीन दिन का धार्मिक आयोजन 23 से 25 फरवरी 2026 तक होगा. लेकिन हनुमान कथा से एक दिन पहले यानी 22 फरवरी को इस आयोजन में सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली.

Rajasthan: पुष्कर में धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक, कलश यात्रा में महिलाओं की सोने की चेन पार
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं
NDTV

Bhageshwar Dham Hanuman Katha: अजमेर जिले के तीर्थराज पुष्कर में पहली बार बागेश्वर धाम ( Bhageshwar Dham)के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shashtri)की भव्य हनुमान कथा होने जा रही है. जगतपिता ब्रह्मा की पवित्र नगरी में बागेश्वर धाम का तीन दिन का धार्मिक आयोजन 23 से 25 फरवरी 2026 तक होगा. लेकिन हनुमान कथा से एक दिन पहले यानी 22 फरवरी को इस आयोजन में सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली.

चेन स्नेचिंग, जेबकतरी और धक्का-मुक्की घटनाएं हुई

बीते रविवार को, इवेंट से एक दिन पहले, नोखंडिया बालाजी मंदिर से एक बड़ी कलश यात्रा निकाली गई. इस दौरान, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद, चेन स्नेचिंग, जेबकतरी और धक्का-मुक्की जैसी घटनाएं हुईं. 

बदमाशों ने सोने की चेन पार 

घटनाओं को लेकर सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों से करीब 1400 पुलिसकर्मियों को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भव्य हनुमंत कथा और कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है. इसके बावजूद तीन से चार महिला श्रद्धालुओं के गले से शातिर अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन पार कर दी. एक बुजुर्ग महिला की करीब साढ़े तीन तोला वजनी चेन चोरी हो गई, जिसके बाद वह बेसुध हो गईं. घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी और भीड़ में सक्रिय गिरोह की आशंका जताई जा रही है.

महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
Photo Credit: Instagram

भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमंत कथा का आगाज

पुष्कर में पहली बार आयोजित हो रही बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा आज (सोमवार) से शुरू होगी. उससे पहले रविवार को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही. यात्रा गुरुद्वारा, नए रंगजी मंदिर, सूर्य चौक, वराहघाट चौक, बद्री घाट, गौ घाट, कपड़ा बाजार और ब्रह्म चौक से होती हुई ब्रह्मा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. वहीं प्रशासन ने कथा स्थल और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का दावा किया है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: किशनगढ़ में सजेगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, 41 फीट की बालाजी प्रतिमा का होगा अनावरण; राजे भी होंगी शामिल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close