विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2026

Rajasthan: अनूपगढ़ में दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की टक्कर में दादा और पोती की मौत

सूचना मिलने पर बांडा कॉलोनी पुलिस चौकी के एएसआई कालूराम मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

Rajasthan: अनूपगढ़ में दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की टक्कर में दादा और पोती की मौत

Anupgarh News: राजस्थान के अनूपगढ़ में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादा और पोती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पोती गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा नेशनल हाईवे-911 से गांव 4 एलएसएम की ओर जाने वाली लिंक रोड पर शाम करीब 4:30 बजे हुआ, जब एक कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार इंद्र बावरी (58) और उनकी पोती कोमल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरी पोती ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया.

एएसआई कालूराम मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे

सूचना मिलने पर बांडा कॉलोनी पुलिस चौकी के एएसआई कालूराम मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से मृतक इंद्र बावरी के शव को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतका कोमल और घायल ज्योति को समेजा कोठी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया.

स्कूल से बाइक पर घर लेकर जा रहे थे

मौके पर मौजूद सरपंच भागीरथ शर्मा ने बताया कि मृतक इंद्र बावरी गांव 9 एलएसएम के निवासी थे. उनकी दोनों पोतियां कोमल और ज्योति बांडा के सरकारी स्कूल में पढ़ती थीं और शनिवार शाम इंद्र बावरी उन्हें स्कूल से बाइक पर घर लेकर जा रहे थे. इसी दौरान जब वे गांव 4 एलएसएम की लिंक रोड पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. कोमल कक्षा 7 और ज्योति कक्षा 6 की छात्रा बताई जा रही हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें- AI और सैटेलाइट से खुली 7000 करोड़ की टैक्स चोरी, राजस्थान में 900 लोगों को Income Tax का नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com