विज्ञापन

महिला के दोनों पैर काटे, गर्दन रेत किया अलग... सोना-चांदी के गहने के लिए सनसनीखेज मर्डर

लुटेरों ने महिला के दोनों पैर काटकर अलग कर दिए और गर्दन रेतकर महिला की हत्या कर दी. हत्या के बाद लुटी गई चांदी के कड़ों की बाजार कीमत करीब साढ़े 6 लाख रुपये है, जबकि लुटे गए करीब सोने की कीमत साढ़े सात लाख रुपये है.

महिला के दोनों पैर काटे, गर्दन रेत किया अलग... सोना-चांदी के गहने के लिए सनसनीखेज मर्डर
सोना-चांदी के गहने के लिए महिला की निर्मम हत्या

Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर से जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पर लुटेरों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से जेवरात लूटने के लिए उसके दोनों पैर काटकर अलग कर दिए. यही नहीं जेवर लूटने के साथ महिला की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या भी कर दी. महिला का शव जंगल में मिली और उसके दोनों पैर कटे हुए अलग पड़े थे. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया. उधर पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में भेजवा दिया है.

जंगल में महिला की हुई हत्या

घटना सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोडयाई गांव की है. जानकारी के मुताबिक, कोड़याई गांव निवासी 60 वर्षिय महिला कमला देवी बकरी चराने गांव के नजदीक ही जंगल में गई थी. गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में अज्ञात लुटेरों ने महिला के दोनों पैर काटकर अलग कर दिए और गर्दन रेतकर महिला की हत्या कर दी. इसके बाद लुटेरे महिला के सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए.

पैर काट लूटा ढाई किलो का कड़ा

बताया जा रहा कि महिला ने अपने पैरों में करीब ढाई किलो वजनी चांदी के कड़े पहन रखे थे और गले में चांदी की चेन ,कानों में सोने के कुंडल, नाक में सोने की नथ, गले में सोने का जंतर पहना हुआ था, जिन्हें लुटरे महिला की हत्या कर लूटकर ले गए. बताया जा रहा कि लुटेरों द्वारा महिला की हत्या के बाद लुटी गई चांदी के कड़ों की बाजार कीमत करीब साढ़े 6 लाख रुपये है, जबकि लुटे गए करीब सोने की कीमत साढ़े सात लाख रुपये है. यानी लुटेरे करीब 13 से 14 लाख के सोने चांदी के जेवरात लूटकर ले गए.

पास में कटे पड़े मिले महिला के दोनों पैर

जब महिला देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं तो उसका बेटा ढूंढ़ते-ढूंढ़ते जंगल पहुंचा. जहां महिला मृत अवस्था मिली. वहीं, पास में महिला के दोनों पैर कटकर अलग पड़े हुए थे. घटना की सूचना पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और धीरे-धीरे भारी भीड़ जमा हो गई. फिर सूचना पर बौंली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नील कमल मीना ओर बौंली थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची. पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया है. मौका स्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर बौंली अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस महिला की हत्या करने वालों की तलाश में जुट गई है. 

यह भी पढे़ं-

सड़क हादसे की आड़ में पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश; चार गिरफ्तार

कोटा में कार से 49 किलो चांदी पकड़ी, मध्यप्रदेश नंबर की है गाड़ी; 2 युवकों से पुलिस कर रही पूछताछ

पंजाब नेशनल बैंक में बड़ा फ्रॉड, किसी के लॉकर से सोना गायब तो किसी के नाम पर फर्जी लोन; 60 करोड़ का फर्जीवाड़ा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close