विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

जयपुर: मां के साथ सो रहे 3 महीने के बच्चे को उठा ले गया युवक, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस और जीआरपी की टीम ने अपहृत स्थान रेलवे स्टेशन सांगानेर के आस-पास स्थित होटलों, ढाबों, दुकानों, मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए. मुखबिर की सूचना के आधार पर बच्चे को मुहाना में दस्तयाब किया गया.

जयपुर: मां के साथ सो रहे 3 महीने के बच्चे को उठा ले गया युवक, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जयपुर: मां के साथ सो रहे 3 महीने के बच्चे को उठा ले गया युवक

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में किडनैप किए गए तीन महीने के बच्चे को पुलिस बरामद कर लिया है. साथ ही बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने शराब के नशे में मां के साथ सो रहे तीन महीने के बच्चे को लेकर गया था. फिलहाल पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करके परिजनों को सौंप दिया है. आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने बच्चे का अपहरण क्यों किया और उसका मकसद क्या था.

सांगानेर रेलवे स्टेशन के बाहर से हुआ था अपहरण

जानकारी के मुताबिक, शनिवार करीब शाम 7 बजे सांगानेर रेलवे स्टेशन के बाहर से तीन महीने के बच्चे का अपहरण हुआ था. जब मां की नींद खुली तो पास में बच्चा नहीं मिला, जिस पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद जीआरपी और मुहाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उसके पास से अपह्रत बच्चे को भी बरामद कर लिया है.

बच्चे के पिता करते कैटरिंग का काम

बच्चे की मां ने बताया कि उसके कक्षा 6 तक पढ़ी लिखी हैं. उसका पति कैटरिंग का काम करता हैं. उसने कहा कि मैं अपने पति के साथ जहां जगह मिलती है. वहीं पर सो जाती हूं. मैं अधिकतर रेलवे स्टेशन सांगानेर पर सो जाती हूं. मेरी शादी के बाद मेरे दो लड़के पैदा हुए. बड़े लडके की उम्र 5 वर्ष है और दूसरे लड़के की उम्र 03 माह है. मेरा पति कल कैटरिंग का काम करने आगरा रोड पर गया था. मैं अपने दोनो बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन सांगानेर के बाहर की तरफ बैठ गयी थी.

होटल-मकानों के चेक किए सीसीटीवी फुटेज

शाम 7 बजे शाम के आसपास मैं सो गई. करीब 10 मिनट बाद जब मेरी नींद खुली तो मेरा छोटा लड़का नहीं मिला. मेरे लड़के की उम्र 3 माह की है. उसने गुलाबी व सफेद रंग का ऊनी पायजामा व स्वेटर पहन रखा था. इसी कलर का टोपा पहन रखा था. रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस और जीआरपी की टीम ने अपहृत स्थान रेलवे स्टेशन सांगानेर के आस-पास स्थित होटलों, ढाबों, दुकानों, मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए.

इसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर बालक को मुहाना में दस्तयाब किया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान आकाश के रूप में हुई है. उसने शराब के नशे में बच्चे को मां के पास से उठाकर ले गया था.

यह भी पढे़ं-

जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत; 4 गंभीर घायल 

जयपुर में प्रेमी जोड़े को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com