विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

जयपुर में प्रेमी जोड़े को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

एफएसएल और एमओबी टीमों द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. 

जयपुर में प्रेमी जोड़े को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Jaipur News: जयपुर जिले के मौखमपुरा पुलिस ने एक गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा मात्र 12 घंटे में कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बाण्डोलाव में एक पुरुष और महिला पर कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी है.

सूचना मिलते ही मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गंभीर रूप से झुलसे हुए घायलों को एसएमएस अस्पताल, जयपुर के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया.घटना स्थल पर अर्धजली अवस्था में मिले दोनों घायल कैलाश और सोनी देवी के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष मृत्युकालीन बयान दर्ज करवाए गए.

ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और फरार हो गए

कैलाश के बयान के आधार पर थाना मौखमपुरा में प्रकरण दर्ज किया गया. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते रात में कैलाश और सोनी देवी को कैलाश के खेत की टापरी में एक साथ देखकर उन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और फरार हो गए.

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए दूदू ASP शिवलाल बैरवा, डीएसपी दीपक खंडेलवाल और थानाधिकारी मौखमपुरा सुरेश कुमार गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. एफएसएल और एमओबी टीमों द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. 

(सोनू गंगवाल की रिपोर्ट ) 

यह भी पढ़ें- 'सबको पता है मुझे किसने हरवाया, फिर बनूंगा अध्यक्ष' जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी की दो टूक

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close