विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2024

राजस्थान के झुंझुनूं में बड़ा सड़क हादसा, लोडिंग टैंपो पलटने से 23 लोग घायल; गमी के कार्यक्रम में जा रहे थे सभी

भिर्र में रिश्तेदारी में गमी के पगड़ी कार्यक्रम में लोडिंग टैंपू पलटने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए. 15 की हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर कर दिया गया, जबकि आठ घायलों को सूरजगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

राजस्थान के झुंझुनूं में बड़ा सड़क हादसा, लोडिंग टैंपो पलटने से 23 लोग घायल; गमी के कार्यक्रम में जा रहे थे सभी
हादसे में घायल लोग
NDTV

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनू जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है. भिर्र में रिश्तेदारी में गमी के पगड़ी कार्यक्रम में लोडिंग टैंपू पलटने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए. हादसे के बाद अफरातफरी मच गई. इनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने टैंपो को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

गमी के कार्यक्रम में जा रहे थे सभी

पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के 22 लोग थिरपाली छोटी से भिर्र रिश्तेदारी में गमी के कार्यक्रम में जा रहे थे. रास्ते में जीणा-सूरजगढ़ रोड पर जीणी के पास लोडिंग टैंपो असंतुलित होकर पलट गया. इसके कारण चालक समेत 23 लोग घायल हो गए. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घायल आने पर एक बार अस्पताल में भी अफरा तफरी मच गई.

15 की हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर

घायलों को तुरंत एंबुलेंस और लोडिंग टैंपो की मदद से सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. 23 में से 15 की हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर कर दिया गया, जबकि आठ घायलों को सूरजगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोडिंग टैंपो को जब्त कर लिया.

पुलिस और परिवहन विभाग पर उठे सवाल

इधर हादसे के बाद एक बार फिर से पुलिस और परिवहन विभाग पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि एक छोटे से लोडिंग टैंपो में 22 सवारियां बैठा लेना. खास बात है कि लोडिंग टैंपो सवारियां बैठाने के लिए अधिकृत नहीं है. ध्यान देने वाली बात है कि पहले भी लोडिंग टैंपो, कैम्पर और पिकअप से हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है. 

यह भी पढ़ें- किन्नर के साथ हैवानियत, सड़क पर लहूलुहान अवस्था में बेहोश मिली, एक गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com