विज्ञापन
This Article is From May 12, 2025

Rajasthan Accident: जयपुर के बस्सी में भयानक सड़क हादसा, बस ने ऑटो को टक्कर मारी, 2 लोगों की हुई मौत

Jaipur: ऑटो को टक्कर मारने के बाद बस में बैठा दूसरा चालक बस को मौके से भगा ले गया और दुर्घटना करने वाला पहला चालक मौके से फरार हो गया.

Rajasthan Accident: जयपुर के बस्सी में भयानक सड़क हादसा, बस ने ऑटो को टक्कर मारी, 2 लोगों की हुई मौत
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Bassi News: बस ने आगे चल जयपुर के बस्सी में बस्सी-आगरा रोड स्थित जामडोली थाना इलाके में पुरानी चुंगी के पास जयपुर से बरेली जा रही बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. दुर्घटना में ऑटो सवार पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. उपचार के दौरान दो घायलों की मौत हो गई वहीं तीन का उपचार एसएमएस में चल रहा हैं. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को फोन कर के मौके पर बुलाया.

जामडोली पुलिस ने बताया कि गलता गेट ईदगाह से एक निजी बस बरेली के लिए रात 11 बजे निकली थी. करीब साढे 11 बजे बस चालक ने पुरानी चुंगी के पास आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया. ऑटो में चालक समेत 5 लोग सवार थे, जो किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे. हादसे में सभी घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. वहां से एसएमएस रेफर कर दिया गया.

इसके बाद, इलाज के दौरान दीपक जाटव और मदन जाटव की मौत हो गई, जबकि विजय, गजल और गौरव का इलाज चल रहा है. सभी भरतपुर जिले के बैर इलाके के निवासी हैं और जयपुर में सुमेल रोड पर रह रहे थे.

दुर्घटना के बाद भी भगा ले गया बस को चालक

जामडोली में ऑटो को टक्कर मारने के बाद निजी बस में बैठा दूसरा चालक बस को मौके से भगा ले गया. दुर्घटना करने वाला पहला चालक मौके से दुर्घटना के बाद फरार हो गया था. दूसरे चालक ने भी लापरवाही से बस चलाते हुए कानोता के पास पुलिस नाकेबंदी को देख कर डम्पर को टक्कर मार दी. जिस के बाद भी चालक बस को नहीं रोका और भगाने लगा, इस पर कानोता थाना पुलिस ने बस का पीछा किया और बस को रुकवाया.

बस में बैठी सवारियों ने पुलिस को बताया कि बस जामडोली इलाके में भी ऑटो को टक्कर मार के भागी है. जिस के बाद पुलिस ने बस और चालक को जामडोली थाने के सुपुर्द कर दिया.

यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का अनुमान, राजस्थान के कई ज़िलों में होगी बारिश, 15 मई से चलेगा हीटवेव का नया दौर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com