विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2024

Rajasthan Politics: कांग्रेस में मच रही उथल पुथल के बीच कल बांसवाड़ा आएंगे राहुल गांधी, सभा को करेंगे संबोधित

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले ही बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के कई कद्दावर नेताओं ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है.

Rajasthan Politics: कांग्रेस में मच रही उथल पुथल के बीच कल बांसवाड़ा आएंगे राहुल गांधी, सभा को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी.

Rajasthan News: बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी में मच रही उथल-पुथल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुरुवार 7 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की अगुवाई करते हुए बांसवाड़ा (Banswara) जिले में आएंगे. राहुल गांधी बांसवाड़ा जिले में करीब 97 किलोमीटर की रैली निकलेंगे और साथ ही कॉलेज मैदान पर एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे.

कद्दावर नेताओं ने छोड़ा 'हाथ'

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले ही बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के कई कद्दावर नेताओं ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है. जहां पूर्व सीडब्ल्यूसी सदस्य महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस छोड़ दी है, जो कि राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे. वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चांदमल जैन और कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष तपन मेघावत ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है. इस दौरान पूर्व मंत्री और बांसवाडा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया और महेंद्रजीत सिंह मालवीया के बीच जुबानी जंग भी चल रही है. ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कमर कस ली है.

बड़े नेता के रूप में उभरे बामनिया

जब से महेंद्रजीत में मालवीय ने कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं, इसके बाद से पूर्व मंत्री और बांसवाड़ा विधायक अर्जुनसिंह बामनिया एक तरह से कांग्रेस पार्टी में बड़े नेता के रूप में उभर कर आ रहे हैं. वह हर जगह भारत जोड़ों न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित कर पूरी रणनीति तैयार कर रहे हैं. इसके चलते लोकसभा चुनाव के लिए भी उनका नाम आगे चल रहा है. सब कुछ ठीक रहा है संभावना है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में एक मंत्री मंडल में साथी रहे एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें:- सचिन पायलट ने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला हाईकमान पर छोड़ा!

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
Rajasthan Doctors Strike: रेजिडेंट डॉक्टर खत्म करेंगे हड़ताल, कोर्ट ने दिए कमेटी बनाने के आदेश
Rajasthan Politics: कांग्रेस में मच रही उथल पुथल के बीच कल बांसवाड़ा आएंगे राहुल गांधी, सभा को करेंगे संबोधित
Karauli snake attack fear cobra bite in manchi gaav Rajasthan
Next Article
एक ही परिवार के 5 सदस्यों को सांप ने काटा, पिता-पुत्र की मौत; बार-बार सांप के अटैक से खौफ में जी रहे लोग
Close