विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

आज सीएम भजनलाल शर्मा का बजट पर जवाब, राजस्थान के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

विधानसभा में राजस्थान वित्त विधेयक 2026 पर भी चर्चा होगी. चर्चा के बाद इसे सदन से पारित कराया जाएगा.

आज सीएम भजनलाल शर्मा का बजट पर जवाब, राजस्थान के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र 2026-27 के तहत आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब होगा. विनियोग और वित्त विधेयकों पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सदन में जवाब देंगे. इसके साथ ही प्रदेश का बजट 2026-27 पारित होने की प्रक्रिया पूरी होगी. सीएम भजनलाल शर्मा अपने जवाब के दौरान बड़ी घोषणा कर सकते हैं. राजस्थान विनियोग संख्या दो विधेयक 2026 को प्रभारी मंत्री दिया कुमारी सदन के पटल पर रखेंगी. चर्चा के बाद इसे पारित किया जाएगा. इसके बाद राजस्थान वित्त विधेयक-2026 पर भी चर्चा होगी और सदन से पारित कराया जाएगा. दोनों विधेयकों के पारित होते ही प्रदेश का बजट 2026-27 विधिवत रूप से मंजूर हो जाएगा.

बैरवा के विभागों से जुड़े सवाल-जवाब होंगे

सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न और अतारांकित प्रश्नों की सूची में 23 प्रश्न शामिल हैं. सवाल उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से संबंधित विभागों के साथ कृषि, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता और नगरीय विकास विभागों से जुड़े होंगे. इन विभागों के कामकाज और योजनाओं पर सदन में सवाल-जवाब होंगे.

आज सदन की मेज पर वार्षिक प्रतिवेदन और लेखे भी रखे जाएंगे. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगी. 7वें राज्य वित्त आयोग राजस्थान का अंतिम प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा.

ये 3 विधायक सदन में रखेंगे बात 

विधायक ऋतु बनावत धौलपुर स्टेट हाईवे के सामरी मोड़ से सिंघनिया तक सड़क निर्माण के लिए बजट आवंटन और घाटोली मिल्समा से उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक सड़क नवीनीकरण के संबंध में दो याचिकाएं प्रस्तुत करेंगी.

विधायक फूल सिंह मीणा हिरा बावड़ी फांदा रोड से अंबा माता मंदिर (जयसमंद रोड) तक सड़क निर्माण की स्वीकृति, गिर्वा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उपला फलां जाबला के लिए भवन निर्माण या अस्थायी टीन शेड की व्यवस्था को लेकर दो याचिकाएं लगाएंगे. विधायक संजय कुमार बसेड़ी धौलपुर क्षेत्र की कुछ सड़कों के निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी कराने के संबंध में एक याचिका प्रस्तुत करेंगे.

यह भी पढ़ेंः 4 साल के मासूम टिल्लू के शव की तलाश जारी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सर्वे से जुड़े वीडियो खंगालेगी पुलिस


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com