विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2023

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया ऐलान, बोले, 'हमने जो वादे किए हैं, उन्हें हम निभाएंगे, उन्हें पूरा करेंगे'

कांग्रेस ने राजस्थान की सत्ता में पुनर्वापसी के लिए सात गारंटियों का ऐलान किया है. इसमें परिवार की महिला मुखिया को 10,000 रुपए की वार्षिक सम्मान राशि देना, 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देना, पशुपालकों से दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद प्रमुख हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया ऐलान, बोले, 'हमने जो वादे किए हैं, उन्हें हम निभाएंगे, उन्हें पूरा करेंगे'
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)
जयपुर:

सीमावर्ती अनूपगढ़ कस्बे में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजस्थान में उनकी पार्टी ने जो भी चुनावी वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा. खरगे ने कहा, हमने जो वादे किए हैं, उन्हें हम निभाएंगे, उन्हें पूरा करेंगे. बता दें, राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और 3 दिसंबर को मतगणना कराए जाएंगे.

मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य में सीएम गहलोत द्वारा ऐलान की गई 10 गारंटियों के बारे में चर्चा की. सीएम अशोक गहलोत की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की प्रशंसा करते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रस सरकार द्वारा राज्य में जिन सात गारंटियों की घोषणा की है और दोबारा सत्ता में आने पर कांग्रेस इन्हें लागू करेगी.

गौरतलब है कांग्रेस ने राजस्थान की सत्ता में पुनर्वापसी के लिए सात गारंटियों का ऐलान किया है. इसमें परिवार की महिला मुखिया को 10,000 रुपए की वार्षिक सम्मान राशि देना, 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देना, पशुपालकों से दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद प्रमुख हैं.

इसके अलावा 7 गारंटियों में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का कानून बनाने, सरकारी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को टैबलेट या लैपटॉप देना, प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रति परिवार 15 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी शामिल है.

ये भी पढ़ें-Rajasthan Election 2023: मल्लिकार्जुन खरगे बोले, 'वो पानी की तरह है, जैसा रंग डालो वैसा हो जाते है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com