'इंदिरा गांधी ने साधु संन्यासियों पर चलवाई गोली' सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस को याद दिलाया इतिहास

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार (17 फरवरी) को जमकर बहस देखने को मिली. गौ हत्या को लेकर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरने की कोशिश की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग (फाइल फोटो)

राजस्थान विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सदन में गतिरोध को लेकर मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा है. सरकारी मुख्य सचेतक ने जयपुर की घटना को लेकर कहा कि कांग्रेस के विधायक स्थानीय छोटी घटनाओं को मुद्दा बनाकर बीजेपी और उनके नेताओं को गौ हत्यारा बताने की कोशिश कर रहे हैं. जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं को उनका इतिहास बताने आया हूं. जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी ही थीं, उसके बाद दिल्ली में संसद का घेराव हुआ था. स्वामी करपात्री महाराज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में साधु संन्यासियों ने संसद का घेराव किया था. यह मांग करते हुए कि भारत में गौ हत्या पर पूरा प्रतिबंध लगना चाहिए.

'कांग्रेस के पार्टी माथे पर बड़ा कलंक'

जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया, लेकिन साधु संन्यासियों पर गोलियां चलवाई. हजारों की संख्या में साधु संन्यासी संत महात्मा शहीद हुए और प्रत्यक्ष सदस्यों के अनुसार, उनके शवों को बहुत अजीब तरीके से डिस्पोज किया गया. इतना बड़ा कलंक जिस पार्टी और उस पार्टी की सरकार के माथे पर, उस पार्टी के प्रधानमंत्री के माथे पर है, वह पार्टी 21वीं सदी में अपने आपको गौ भक्त साबित करने की कोशिश कर रही है और बीजेपी को गौ हत्यारा साबित करने की कोशिश कर रही है. 

इससे ज्यादा मजाक और विडंबना कुछ नहीं हो सकता है. उन्हें अपने गिरेबान में देखना चाहिए कि उन्होंने गाय के लिए क्या किया. बीजेपी को वक्त है या नहीं राम भक्त है या नहीं, यह जनता जानती है. उन्हें अपनी प्रामाणिकता सिद्ध करने की आवश्यकता है. वह कांग्रेस नहीं कर पा रही और उल्टा हम पर आरोप लगा रही है. 

'धरना प्रदर्शन के लिए गतिरोध पैदा किया'

विपक्ष की तरफ से गोपाल शर्मा का नाम लिया गया था या नहीं? इस सवाल पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि विपक्ष की तरफ से गोपाल शर्मा का नाम नहीं लिया गया. बात वहीं खत्म हो जाती. जब वे वेल की तरफ अपनी सीट से दो कदम आगे बढ़े थे, तो मैंने रोक लिया, उन्हें बिठा दिया था. गर्ग ने कहा कि छोटी बात को बड़ा दिखा कर बचने की कोशिश कर रहे हैं. आज कांग्रेस की तरफ से जयपुर में धरना प्रदर्शन है. उसमें इन नेताओं को शामिल होने के लिए यहां से समय निकालना था और इसलिए यहां गतिरोध पैदा करके धरने में भाषण बाजी कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने माफी मांगी, विधानसभा में आई थी डोटासरा से हाथापाई की नौबत

Finance Minister Diya Kumari Speech LIVE Updates: थोड़ी देर में बजट पर जवाब देंगी वित्त मंत्री दिया कुमारी, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट