विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

Rajasthan: ऐश की ज़िंदगी जीने के लिए लगाया क्रिकेट में सट्टा, बैंक अधिकारी ने अपने ही बैंक में कर दिया डेढ़ करोड़ का घोटाला 

Tonk: थानाधिकारी ने बताया कि बैंक के प्रमाणित रिकॉर्ड के साथ बैंक की ओर से की गई जांच रिपोर्ट लेकर आरोपी द्वारा बनाए गए फर्जी खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल का अवलोकन किया गया है.

Rajasthan: ऐश की ज़िंदगी जीने के लिए लगाया क्रिकेट में सट्टा, बैंक अधिकारी ने अपने ही बैंक में कर दिया डेढ़ करोड़ का घोटाला 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बैंक अधिकारी

Tonk News: कहते हैं नशा, नशा ही होता है और बात अगर क्रिकेट ऑनलाइन सट्टे की हो तो जिंदगी तबाह हो जाती है. ऐसी ही कुछ कहानी है टोंक पुलिस की गिरफ्त में आए SBI बैंक के शातिर घोटालेबाज प्रोसेसिंग ऑफिसर पुष्पेंद्र तोगड़ा की, जिसने टोंक बैंक में अपनी पत्नी और साले के नाम पर फर्जी लोन बैंक अकाउंट खोलकर 96 लाख 50 हजार का घोटाला कर दिया और इसकी कानों-कान किसी को भनक नहीं लगी.

उल्टा इस शातिर घोटालेबाज ने बैंक प्रमोशन भी ले लिया, लेकिन सट्टे और घोटाले का शौक यहीं नहीं रुका. टोंक से प्रमोशन लेकर भरनी बैंक में जाकर भी इसने वही काम किया और 73 लाख रुपये का एक और घोटाला कर दिया. उसके बाद जांच में बैंक की आंखें तब खुलीं जब लोन के खातों में पैसा जमा नहीं हुआ, तो पता चला कि यह सब तो इसी बैंक के ऑफिसर के घोटालों की कहानी है. अब यह शातिर सलाखों के पीछे है और टोंक पुलिस इसके घोटालों और क्रिकेट सट्टे की परतें खोलने में जुटी है.

दो बैंकों में किया घोटाला 

टोंक पुलिस की गिरफ्त में आए एसबीआई की सुभाष बाजार शाखा में पूर्व प्रोसेसिंग ऑफिसर रहे पुष्पेंद्र तोगड़ा को थाना कोतवाली पुलिस ने 96 लाख 50 हजार रुपए के गबन के आरोप में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. एक करोड़ 69 लाख के घोटाले का यह शातिर आरोपी दो साल से फरार चल रहा था जिसने पहले टोंक में अपनी पत्नी और साले के नाम से फर्जी लोन अकाउंट खोलकर 96 लाख 50 हजार का घोटाला किया. वह इससे पहले कि राज खुलता, आरोपी SBI टोंक से पदोन्नत होकर भरनी शाखा में ब्रांच मैनेजर बन गया.

टोंक SBI बैंक मैनेजर ने करवाया था मामला दर्ज

पुलिस गिरफ्त में आए भरनी SBI बैंक मैनेजर रहे पुष्पेंद्र तोगड़ा को लेकर थाना कोतवाली टोंक के शहर कोतवाल भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि SBI BANK के शाखा प्रबंधक हरिकेश मीणा ने 2023 में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मेहंदवास थानांतर्गत माधोगंज के रहने वाले, हाल टोंक की कैप्टन कॉलोनी, जयपुर रोड निवासी पुष्पेंद्र (34) पुत्र मिठ्ठूलाल तोगड़ा ने बैंक से लिमिट में हेरफेर कर 96 लाख 50 हजार का लोन अपने साले ओमप्रकाश और पत्नी सोमी जाट के नाम से उठाकर गबन कर लिया.

बिना KYC और दस्तावेज के लोन 

आरोपी ने पत्नी व साले के नाम बिना किसी दस्तावेज या केवाईसी के खाते खोलकर क्रमशः 48 लाख 25 हजार व 48 लाख 25 हजार रुपए जमा कर निकाल लिए थे. इस पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई. थानाधिकारी ने बताया कि बैंक के प्रमाणित रिकॉर्ड के साथ बैंक की ओर से की गई जांच रिपोर्ट लेकर आरोपी द्वारा बनाए गए फर्जी खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल का अवलोकन किया गया.

बैंक खातों में पैसा जमा नहीं होने पर खुला राज

बैंक खातों में लेन-देन के विवरण की जांच के बाद सामने आया कि आरोपी ने टोंक के सुभाष बाजार स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में 2021 और 2022 में प्रोसेसिंग ऑफिसर रहते हुए अपनी पत्नी सोमी जाट व साले ओमप्रकाश जाट के नाम से फर्जी ऋण खाता खोला, और बैंक कर्मचारी होने का फायदा उठाकर अन्य कर्मचारियों को धोखे में रखकर दोनों की क्रेडिट लिमिट अलग-अलग समय में बढ़ाकर 48 लाख 25 हजार रुपए तक प्रति खाता बढ़ा दी थी.

इसके बाद आरोपी ने खुद ही बैंक के रुपए ट्रांसफर करने के बाद खुद ही ऑनलाइन विड्रॉल कर लिया. इस तरह उसने कुल 96 लाख 50 हजार रुपए का गबन किया.

यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics: किरोड़ी लाल अपने छापों से क्या फिर भजनलाल सरकार को असहज कर रहे हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com