विज्ञापन

टोंक: 16 साल के नाबालिग का अपहरण कर मांगी 1 लाख की फिरौती, न मिलने पर जान से मारने की दी धमकी

टोंक में एक 16 साल के नाबालिग की किडनैपिंग का मामला सामने आया है. बदमाशों ने छोड़ने के बदले 1 लाख की फिरौती की मांगी की है.

टोंक: 16 साल के नाबालिग का अपहरण कर मांगी 1 लाख की फिरौती, न मिलने पर जान से मारने की दी धमकी
tonk news
NDTV

Tonk Kidnapping News: राजस्थान के टोंक जिले से एक दिल झकझोर देने का मामला सामने आया है. यहां एक 16 साल के नाबालिग का अपहरण कर परिजनों से एक लाख रुपए की फिरौती मांग की गई है. फिरौती नहीं देने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी. जिसके बाद बेटे की सलामती के लिए माता - पिता ने पुलिस थाने में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई 

घर से 400 मीटर दूर पड़ी मिली बेटे की बाईक

थानाधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परीजनों की रिपोर्ट के अनुसार उनका 16 साल का नाबालिग बेटा 3 जुलाई की शाम करीब 6 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा.परिजनों के अनुसार, बेटा बाइक पर गया था, जो घर से 400 मीटर दूर पड़ी मिली. जिसके बाद परिवारवालों ने उसे आसपास के रिश्तेदारों और उसके दोस्तों के यहां खोजबीन की, लेकिन बेटे का कही कोई सुराग नहीं मिला. 

नाबालिग को छोड़ने के बदले मांग रहे एक लाख रुपए

थानाधिकारी ने आगे बताया कि परिजनों की तलाशी के दौरान पीड़ित के बड़े बेटे के मोबाइल किसी अंजान नंबर से कॉल आया, जिसमें छोटे बेटे को छोड़ने के बदले एक लाख रुपए की मांग की. फिरौती नहीं देने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी.

इस बात का अंदाजा लगते ही परिवार वाले तुरंत पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की. साथ परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर 3 नामजद समेत 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मामले में एसपी रोशन मीणा का कहना है कि  कॉल के दौरान नाबालिग से भी बात कराई गई, जिसमें मासूम ने रोते हुए अपने साथ मारपीट होने की बात बताई है. परिजनों की रिपोर्ट पर टीम बनाकर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बांसवाड़ा के चिराग की हौसलों की उड़ान, दोनों हाथ नहीं लेकिन मुंह से लिखकर दे रहे परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close