विज्ञापन

कोटा में हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटा, घरों में दौड़ा करंट, एक की मौत

कोटा के अनंतपुरा में हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से घरों में करंट फैल गया. इस हादसे में 30 साल की महिला की मौत हो गई और 9 लोग झुलस गए.

कोटा में हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटा, घरों में दौड़ा करंट, एक की मौत
कोटा हाई टेंशन लाइन हादसा

 Kota News: राजस्थान के कोटा में रविवार का दिन कई घरों में काल बनकर आया. घटना जिले के अनंतपुरा थाना क्षेत्र के क्रशर रोड स्थित बरड़ा बस्ती में हुई. जहां हाईटेंशन बिजली लाइन में आई खराबी के कारण कई घरों में करंट फैल गया, जिसमें ने 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत नौ लोग इस हादसे में झुलस गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृत्तिका के शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है.

हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर तेज धमाके के साथ टूटकर घरों पर गिरा

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि करीब दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें अनंतपुरा थाना क्षेत्र के क्रशर रोड स्थित बरड़ा बस्ती में करंट फैलने की सूचना  मिली थी. जिसके तहत बताया गया कि घरों के ऊपर से गुजर रही जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) की हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर तेज धमाके के साथ टूटकर अलग हो गया, जिससे नीचे स्थित घरों में करंट फैल गया. इसकी चपेट में कुछ लोग आ गए है.

घायलों और मृत्तकों की सूची

इस हादसे में अशफाक नाम के व्यक्ति की पत्नी सलमा (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूरीबाई (25), अयोध्याबाई (48), सीमा कंवर (35), नशवीन (50), इरशाद बेग (60), अशफाक (33), अर्शिल (9), जोया (14) और आलिया (12) झुलस गए.

सूचना मिलते ही पुलिस और जेवीवीएनएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे, क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करायी और सभी घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. वहां सलमा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है.पुलिस ने घटना के कारणों की जांच के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश

वही घटना को लेकर जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता शिवचरण जांगिड़ ने बताया कि पास की खदानों से उछले पत्थरों के टुकड़ों से इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया होगा, जिससे घरों में करंट फैल गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रभावित मकान वन भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए थे और उनका दायरा हाईटेंशन बिजली टावर तक पहुंच गया था. मरम्मत के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है. वहीं, जांगिड़ ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: बांसवाड़ा के चिराग की हौसलों की उड़ान, दोनों हाथ नहीं लेकिन मुंह से लिखकर दे रहे परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close