विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

राजस्थान में फिर बढ़ा कोरोना का डर, एक दिन में 30 नए मामले; 222 एक्टिव केस 

राजस्थान में कोविड-19 के मामले फिर बढ़ रहे हैं. रविवार को 30 नए मरीज मिले. जिसमें सबसे अधिक 23 मामले जयपुर से सामने आए हैं. वहीं अब कुल संक्रमितों की संख्या 427 हो गई हैं. 

राजस्थान में फिर बढ़ा कोरोना का डर, एक दिन में 30 नए मामले; 222 एक्टिव केस 
राजस्थान में फिर से बढ़ने लगा कोरोना.

Corona Case In Rajasthan: राजस्थान में कोविड-19 का खतरा फिर बढ़ रहा है. रविवार को प्रदेश में 30 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद इस साल कुल संक्रमितों की संख्या 427 हो गई है. इनमें से 222 मरीज अभी भी एक्टिव हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 202 मरीज ठीक हो चुके हैं, लेकिन दो लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा 23 नए मामले जयपुर में मिले. इसके अलावा जोधपुर और झालावाड़ में 3-3, करौली में 1 मामला दर्ज हुआ.

जयपुर में मरीजों की उम्र और स्थिति

जयपुर में नए मरीजों में 14 पुरुष (19 से 57 साल) और 9 महिलाएं (21 से 82 साल) शामिल हैं. जोधपुर में एक 9 दिन का नवजात, 5 साल का बच्चा और 31 साल की महिला संक्रमित मिले. झालावाड़ में 27 और 82 साल की दो महिलाएं और 45 साल का पुरुष कोविड पॉजिटिव पाए गए. करौली में 28 साल की एक महिला में वायरस की पुष्टि हुई.

अस्पतालों में भर्ती और इलाज

15 नए मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है. जयपुर के सी.के. बिड़ला, साकेत, एसडीएमएच, एमजीएच और राजस्थान अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है. जोधपुर के एम्स और उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में भी मरीज भर्ती हैं. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

प्रदेश में कोविड का फैलाव

कोविड अब तक राजस्थान के 30 जिलों में फैल चुका है. जयपुर में सबसे ज्यादा 269 मामले हैं. उदयपुर में 48, जोधपुर में 29, बीकानेर में 11 और चित्तौड़गढ़ में 10 मरीज मिले हैं. बाकी जिलों में भी मामले बढ़ रहे हैं. 

स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है. गर्मी और मानसून में वायरस तेजी से फैल सकता है. मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. विभाग का कहना है कि सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा तरीका है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान यूनिवर्सिटी के नाम बड़ी उपलब्धि, देश के टॉप विश्वविद्यालय में शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com