Rajasthan: राजस्थान बीजेपी में बड़ी नियुक्तियां, पार्टी ने जारी की लिस्ट

बीजेपी ने संभाग और जिला स्तर की नियुक्तियों की लिस्ट जारी की है. पार्टी का कहना है कि इससे आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सकेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan BJP Appointments: बीजेपी ने राजस्थान में संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के तहत संभाग और जिला स्तर पर मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है. ये नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई हैं. जोधपुर संभाग से रतनलाल शर्मा, जयपुर संभाग से कैलाश वर्मा, उदयपुर संभाग से कुलदीप धनकड़, बीकानेर संभाग से डॉ. दशरथ सिंह शेखावत, भरतपुर संभाग से लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अजमेर संभाग से सुमन शर्मा और कोटा संभाग से ज्योति खंडेलवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जिला प्रभारियों को भी लिस्ट जारी

इसके साथ ही पार्टी ने जिला स्तर पर भी व्यापक नियुक्तियां की हैं. जोधपुर संभाग में जोधपुर शहर से लोकेन्द्र सिंह राजावत, जोधपुर देहात उत्तर से जोगेन्द्र राजपुरोहित, जोधपुर देहात दक्षिण से राजकुमार शर्मा, पाली से अरविंद गिरधर श्री करणी सिंह, जालौर से ओमप्रकाश विश्नोई, सिरोही से ललित लकवाल, बाड़मेर से जेपी यादव, बालोतरा से रेवत सिंह राजपुरोहित और जैसलमेर से सूरज सोनी को जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement

उदयपुर संभाग में उदयपुर शहर से विकास बारहठ, उदयपुर देहात से प्रीति शर्मा, राजसमंद से नम्रता सिंह, बांसवाड़ा से जयपाल सिंह मांडोता, डूंगरपुर से मुकेश रावत, चित्तौड़गढ़ से रमेश नवहाल और प्रतापगढ़ से विक्रम सिंह शेखावत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है.

कोटा संभाग में इन्हें मिली जिम्मेदारी

कोटा संभाग में कोटा शहर से तन्मय शर्मा, कोटा देहात से शैलेष कौशिक, बूंदी से शिवांगी सिकरवार, बारां से पंकज मेहता और झालावाड़ से मदन प्रजापत को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों के लिए भी मीडिया प्रभारियों की नियुक्तियां घोषित की जा चुकी हैं. पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन की मीडिया गतिविधियों को जिला स्तर तक मजबूती मिलेगी. आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ेंः श्रीगंगानगर में कोर्ट को बम से उड़ाने धमकी, कोलकाता के फर्जी पते से आया लेटर