विज्ञापन
This Article is From May 08, 2024

Rajasthan Board Result: राजस्थान में जल्द जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है अपडेट और तैयारी

राजस्थान में 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट एक साथ जारी नहीं किये जाते हैं. यानी दोनों ही रिजल्ट अलग-अलग तारीख में जारी किये जाएंगे.

Rajasthan Board Result: राजस्थान में जल्द जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है अपडेट और तैयारी

Rajasthan Board Result 2024: राजस्थान में मार्च से अप्रैल तक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा करवाए गए थे. जिसमें करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. अब परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. हालांकि राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान पहले ही समाप्त हो गया है. ऐसे में बोर्ड के रिजल्ट में अब ज्यादा देर नहीं है. राजस्थान के छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे.

आपको बता दें, राजस्थान में 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च तक जबकि 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. यानी चुनाव से पहले ही राजस्थान में बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो गए थे.

राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट कब आएंगे

राजस्थान में 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट एक साथ जारी नहीं किये जाते हैं. यानी दोनों ही रिजल्ट अलग-अलग तारीख में जारी किये जाएंगे. बताया जा रहा है कि पहले राजस्थान 12वीं के परिणाम जारी किये जाएंगे जो 20 से 30 मई के बीच आ सकती है. जबकि 10वीं के परिणाम इसके बाद जारी किये जाएंगे. राजस्थान 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जून महीने में जारी किये जाएंगे. इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है.

क्यों हो रहा रिजल्ट आने में देर

राजस्थान में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को दो चरणों में 25 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया गया था. ऐसे में शिक्षकों की भी चुनाव में ड्यूटी में लगाए गए थे. वहीं स्कूल में भी बूथ बनाए गए थे. ऐसे में कहा जा रहा है कि बोर्ड की कॉपी चेक होने में थोड़ा ज्यादा समय लिया गया है. हालांकि, राजस्थान में परीक्षा के करीब 1 महीने बाद रिजल्ट घोषित किये जाते हैं. ऐसे में चुनाव की वजह से रिजल्ट थोड़ा प्रभावित हुआ है. हालांकि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. तो 10वीं रिजल्ट में जून के मध्य में जारी किये जा सकते हैं. हालांकि बोर्ड की तैयारी है कि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी कर दिये जाएं जिससे छात्रों को एडमिशन में परेशानी न हो सके.

आपको बता दें, राजस्थान में बोर्ड के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे. ऐसे में परीक्षार्थियों को रिजल्ट के बारे में सूचना और अपडेट आधिकारिक साइट पर ही मिलेंगे.

यह भी पढ़ेंः DCE Result 2024: आज आएगा 9वीं और 11वीं क्लास का रिजल्ट, राजस्थान में 17 मई से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com