विज्ञापन

राजस्थान बजट 2026: शेखावाटी की 660 हवेलियों के संरक्षण का ऐलान, यूनेस्को सूची में शामिल करने की तैयारी

राजस्थान बजट में शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को संवारने का बड़ा ऐलान हुआ है. झुंझुनू, सीकर और चुरू की 660 से अधिक हवेलियों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के लिए सरकार विशेष वित्तीय सहायता देगी.

राजस्थान बजट 2026: शेखावाटी की 660 हवेलियों के संरक्षण का ऐलान, यूनेस्को सूची में शामिल करने की तैयारी
राजस्थान बजट में शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को संवारने का बड़ा ऐलान हुआ है.

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश करते हुए शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण को प्राथमिकता दी. झुंझुनू, सीकर और चुरू जिलों में स्थित 660 से अधिक हवेलियों के रखरखाव, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई है. सरकार का लक्ष्य इन धरोहरों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है.

पर्यटन इकाई के रूप में होगा विकास

इन हवेलियों को केवल संरक्षित ही नहीं किया जाएगा बल्कि पर्यटन इकाई के रूप में विकसित किया जाएगा. सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी ब्रांडिंग करेगी ताकि देश और विदेश से पर्यटक आकर्षित हों. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

मण्डावा कार्यक्रम में हुआ मंथन

हाल ही में मण्डावा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शेखावाटी हवेलियों के संरक्षण पर विस्तृत चर्चा हुई. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत और झाबर सिंह खर्रा सहित कई मंत्री मौजूद रहे. विशेषज्ञों और अधिकारियों ने इन हवेलियों की ऐतिहासिक और वास्तुकला महत्व पर विचार रखे.

यूनेस्को सूची में शामिल कराने का प्रयास

सरकार शेखावाटी की हवेलियों को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में भी प्रयास करेगी. इसके लिए आवश्यक दस्तावेजीकरण और संरक्षण योजनाओं पर काम किया जाएगा.

सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा बल

दिया कुमारी ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान हैं. इनका संरक्षण युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ने का माध्यम बनेगा और पर्यटन को नई दिशा देगा.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2026: किसानों को बिना ब्याज का कर्ज, सस्ती बिजली... राजस्थान बजट की बड़ी घोषणाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close