विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2025

Rajasthan: रामनवमी पर श्रीराम शोभायात्रा के दौरान जयपुर यातायात व्यवस्था में बदलाव, जान लीजिये कौनसे रास्ते रहेंगे बंद ? 

जयपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान सहयोग करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो.

Rajasthan: रामनवमी पर श्रीराम शोभायात्रा के दौरान जयपुर यातायात व्यवस्था में बदलाव, जान लीजिये कौनसे रास्ते रहेंगे बंद ? 
एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं को वैकल्पिक मार्ग से ही आवाजाही की अनुमति होगी.

Ram Navami Festival: रामनवमी महोत्सव के अवसर पर कल जयपुर में निकलने वाली श्रीराम की शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. शोभायात्रा खाना होटल सूरजपोल गेट से प्रारंभ होकर सूरजपोल बाजार, रामगंज चौपड़, बड़ी चौपड़, चौड़ा रास्ता, न्यू गेट, त्रिपोलिया बाजार, बापू बाजार होते हुए चांदपोल स्थित श्रीराम चंद्रजी के मंदिर पहुंचेगी. यात्रा मार्ग पर यातायात की विशेष व्यवस्था लागू रहेगी.

यात्रा मार्ग पर प्रमुख प्रतिबंध और बदलाव इस प्रकार रहेंगे. शोभायात्रा के दौरान यात्रा मार्ग से जुड़े पूर्व और समानांतर मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा. खाना होटल से सूरजपोल गेट तक किसी भी प्रकार का वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा. गलता गेट चौरा से रामगंज चौपड़ की ओर जाने वाला सामान्य ट्रैफिक अब दिल्ली रोड की ओर डायवर्ट किया गया है.घाटगेट बाजार और चार दरवाजा से रामगंज चौपड़ जाने वाला ट्रैफिक अब घाटगेट चौरा से गुड्डा मोड़, मिर्धा चौरा की तरफ डायवर्ट किया गया है.

यहां डायवर्ट होगा ट्र्रैफिक

यहां डायवर्ट होगा ट्र्रैफिक

सांगानेरी गेट और रामगंज मोड़ की ओर से आने वाला ट्रैफिक एम.आई. रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. बापू बाजार से न्यू गेट की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा.न्यू गेट से रामनिवास बाग चौरा की ओर ट्रैफिक नहीं जा सकेगा.ट्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ की ओर भी ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा.अम्बावास गेट से छोटी चौपड़ जाने वाले वाहन, सांगानेरी गेट और छोटी चौपड़ सर्किल से छोटी चौपड़ की तरफ किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नहीं ले जा सकेंगे.

छोटी चौपड़ से सुभाष चौक एवं सुभाष चौक सर्किल की ओर ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं को वैकल्पिक मार्ग से ही आवाजाही की अनुमति होगी.

यह भी पढ़ें - धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के साथ हुई धक्का-मुक्की ! विधायक के चाचा समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com