विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

जयपुर में उद्यमी संवाद समारोह कल, सीएम भजनलाल लॉन्च करेंगे 3 नई पॉलिसी

कार्यक्रम के दौरान रीको औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े 119 करोड़ रुपये लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपये के 46 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा.

जयपुर में उद्यमी संवाद समारोह कल, सीएम भजनलाल लॉन्च करेंगे 3 नई पॉलिसी
सीएम भजनलाल कल लॉन्च करेंगे 3 नई पॉलिसी

Rajasthan News: राजस्थान दिवस के मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग 18 मार्च को उद्यमी संवाद समारोह आयोजित करेगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे. इस अवसर पर तीन नई औद्योगिक नीतियों का अनावरण किया जाएगा, साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा. इस दौरान कार्यक्रम में लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र, भूमि आवंटन पत्र सहित अन्य सौगातें भी दी जाएंगी.

345 करोड़ रुपये की देंगे सौगात

यह आयोजन Rajasthan International Centre में आयोजित होगा. मुख्यमंत्री राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी का अनावरण करेंगे. इसके अलावा रीको औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े 119 करोड़ रुपये लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपये के 46 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा.

कार्यक्रम के दौरान एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए जाएंगे. वहीं एमएसएमई नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति और आरएफसी की युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र भी सौंपे जाएंगे. 

लीज डीड, अलॉटमेंट लेटर दिए जाएंगे

इसके अलावा रीको के ऋण स्वीकृति पत्र, जोधपुर पाली मारवाड़ और बूढ़ी बावल औद्योगिक क्षेत्रों के आरक्षण पत्र, लीज डीड और अलॉटमेंट लेटर भी प्रदान किए जाएंगे. कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत SMS Hospital और ‘अपना घर' को डमी चेक भी सौंपे जाएंगे. यह कार्यक्रम राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने, युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढे़ं-

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत MOU करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान

टीकाराम जूली के बयान पर अरुण चतुर्वेदी का जवाब, कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार... कोई वित्तीय संकट नहीं

पंचायत चुनाव में देरी से राजस्थान के 1900 करोड़ के फंड पर संकट, जूली ने सीएम भजनलाल से किया सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com