विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2026

रामकथा में शिक्षकों की ड्यूटी पर भड़के डोटासरा, बोले- पहले कुत्तों को भगाने के लिए लगाया था, पढ़ाई कब होगी?

पीसीसी चीफ ने तंज कसते हुए कहा कि पहले कुत्तों को भगाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई थी और अब धार्मिक कार्यक्रमों में टीचरों को लगाया जा रहा है.

रामकथा में शिक्षकों की ड्यूटी पर भड़के डोटासरा, बोले- पहले कुत्तों को भगाने के लिए लगाया था, पढ़ाई कब होगी?

Govind Dotasra: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर शिक्षा, कानून व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा. व्याख्याता आत्महत्या मामले को लेकर डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को एसओजी के पिछले दो साल के कार्यकाल की जांच करानी चाहिए. उन्होंने मांग की कि मृतक व्याख्याता के परिवार को आर्थिक पैकेज दिया जाए और एक बच्चे को सरकारी नौकरी मिले. इस पूरे मामले की न्यायिक जांच जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

सरकार को कोढ़ में खाज हो गई- डोटासरा

वहीं, खेजड़ी कटाई के मुद्दे पर भी डोटासरा ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, "सरकार को कोढ़ हो गया है और अब कोढ़ में खाज हो गई है. राजस्थान में खेजड़ी की पूजा की जाती है और यह प्रदेश की आस्था और पर्यावरण से जुड़ा विषय है. करीब 50 हजार लोग धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रही है."

पीसीसी चीफ बोले- RSS का महिमामंडन हो रहा

रामकथा में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर डोटासरा ने कहा कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का ध्यान पढ़ाई पर नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले कुत्तों को भगाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई थी और अब धार्मिक कार्यक्रमों में टीचरों को लगाया जा रहा है. डोटासरा ने सवाल किया कि बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी आखिर कब लगेगी? आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं कर रही है और प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. डबल इंजन की सरकार में आरएसएस का महिमामंडन हो रहा है, जबकि आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा.

यह भी पढ़ेंः अमीन खान और हरीश चौधरी मिले, वायरल फोटो की क्यों हो रही है चर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com