विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

राजस्थान में फिर डराने लगा कोरोना, अब तक आए करीब 78 केस; जयपुर में मिले सबसे अधिक मरीज

राजस्थान में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. शनिवार, 31 मई 2025 को 9 नए मरीज मिले, जिनमें जयपुर, उदयपुर, और अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं. प्रदेश में अब तक 78 मामले सामने या चुके हैं.

राजस्थान में फिर डराने लगा कोरोना, अब तक आए करीब 78 केस; जयपुर में मिले सबसे अधिक मरीज
राजस्थान में फिर बड़ा कोरोना का खतरा.

Rajasthan Covid 19 Update:  राजस्थान में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार (31 मई) को प्रदेश में 9 नए मरीज सामने आए हैं. इनमें बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं, जिससे चिंता और बढ़ गई है. 

नए मामलों का विवरण

शनिवार को दर्ज 9 मामलों में जयपुर से 4, उदयपुर से 2 और चित्तौड़गढ़, दौसा, राजसमंद, सीकर और उदयपुर से एक-एक मरीज शामिल हैं. इनमें 29 से 70 साल तक के पुरुष और महिलाएं हैं. जयपुर के साकेत हॉस्पिटल, जेके लोन, राजस्थान हॉस्पिटल, गुप्ता हॉस्पिटल और उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में मरीज भर्ती हैं. जोधपुर के एम्स में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है. 

कुल मामले और स्थिति

इस साल 2025 में अब तक राजस्थान में 78 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है. वर्तमान में 19 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. जयपुर में सबसे ज्यादा 37 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि उदयपुर में 11 और जोधपुर में 8 मरीज हैं. अन्य जिलों में अजमेर (2), बालोतरा (2), बीकानेर (5), चित्तौड़गढ़ (1), डीडवाना (5), दौसा (2), फलोदी (1), राजसमंद (1), सवाई माधोपुर (1) और सीकर (1) में मामले सामने आए हैं. 

स्वास्थ्य विभाग की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, भीड़ से बचने और साफ-सफाई रखने की अपील की है. विशेषज्ञों का कहना है कि सावधानी बरतने से ही इस बढ़ते खतरे को रोका जा सकता है. 

लोगों से सावधानी की उम्मीद

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैं. लोगों से भी जागरूकता और सावधानी की उम्मीद की जा रही है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में आज फिर आए कोरोना के 15 नए मामले, जयपुर में सबसे ज्यादा केस... जोधपुर AIIMS में बढ़ी भर्तियों की संख्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com